रिपोर्टर हेमंत सिंह
राहुल गांधी के खिलाफ की गई टिप्पणियों को लेकर एफआईआर दर्ज कराने कटनी कोतवाली पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ता। केंद्रीय रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू, उत्तर प्रदेश के राज्य मंत्री रघुराज सिंह एवं महाराष्ट्र विधायक संजय गायकवाड के खिलाफ अपराध दर्ज करने सौपा ज्ञापन। कोतवाली थाना प्रभारी आशीष शर्मा को ज्ञापन सौंपते हुए कांग्रेस जनों ने भाजपा नेताओं के खिलाफ अपराध दर्ज करने मांग की है। वरिष्ठ कांग्रेस नेता मिथिलेश जैन एवं जिला अधिवक्ता संघ अध्यक्ष अमित शुक्ला ने बताया कि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ अनर्गल टिप्पणियों से कांग्रेस कार्यकर्ता दुखी है। इस मौके पर कांग्रेस नेता मिथिलेश जैन, अमित शुक्ला, गुलाम जाफर,कमलेश यादव, ईश्वर बहरानी, संजय सिंह गोरा, अजय जैसवानी, मनोज गुप्ता, रमेश सोनी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।


