रिपोर्टर सीमा कैथवास
नर्मदापुरम। नर्मदापुरम में आदि गौड़ बाबिसा ब्राम्हण समाज की महिलाओं ने घर-घर मिट्टी गणेश के अंतर्गत रसूलिया स्थित भारती पाराशर के निवास पर कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम में मिट्टी के विसर्जन घर के गमले में कर उसमें पौधा लगाकर गणेश जी की स्मृति एवम पर्यावरण दोनों कैसे सहेजा जाता है इस पर चर्चा की एवं भगवान गणेश के भजन गाये व अलग-अलग गेम्स का आयोजन किया। कार्यक्रम में निशा डाले, साधना शर्मा, संगीता डाले, प्रीति जोशी, नीता शुक्ला, अनिता माकवे, ममता माकवे, आशा शर्मा, साधना शुक्ला, उषा पाराशर, निर्मला डाले, भारती पाराशर सोनम पाराशर, मृदुला शर्मा, पाखी सहित सभी सदस्य मौजूद रही।


