• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Thursday, September 10, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

*आगामी त्यौहारों में सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने एवं आपात परिस्थिति से निपटने के लिए पुलिस बल की तैयारी परखने हेतु पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में पुलिस लाइन में करवाई गई बलवा मॉक ड्रिल।*

by Manish Gautam Chiefeditor
September 15, 2024
in कटनी
0
*आगामी त्यौहारों में सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने एवं आपात परिस्थिति से निपटने के लिए पुलिस बल की तैयारी परखने हेतु पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में पुलिस लाइन में करवाई गई बलवा मॉक ड्रिल।*
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

रिपोर्टर हेमंत सिंह

*पुलिस अधीक्षक  द्वारा जिले के सभी शासकीय पुलिस वाहनों का किया गया निरीक्षण। वाहनों को सभी आवश्यक संसाधनों से लैस रखने के दिए निर्देश।*

*आपात स्थिति में हेलमेट व शील्ड का महत्व बताने के लिए डंडे से पुलिसकर्मी के हेलमेट एवं शील्ड पर प्रहार कर प्रैक्टिकल डेमो देते हुए वाइटल ऑर्गन को चोटिल होने से बचाने में उनकी उपयोगिता बताई।*

*आपात स्थिति से निपटने हेतु ड्रोन का परीक्षण भी किया गया।*

आगामी त्योहारों अनंत चतुर्दशी/गणेश प्रतिमा विसर्जन एवं ईद मिलादुन्नबी को निर्विघ्न संपन्न कराने हेतु कटनी पुलिस द्वारा तैयारियां की जा रही है। सभी पर्व शांति पूर्ण ढंग सम्पन्न कराये जाने एवं किसी भी प्रकार की आपात परिस्थिति से निपटने के लिए पुलिस बल की तैयारी परखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक कटनी श्री अभिजीत रंजन के निर्देशन में आज दिनॉक 14-09-24 को झिंझरी पुलिस लाइन स्थित ग्राउंड में दोपहर 14:00 बजे बलवा ड्रिल सामग्री के साथ मॉक ड्रिल कराई गयी। बलवा मॉक ड्रिल का अभ्यास पुलिस अधीक्षक अभिजीत रंजन  के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  संतोष डेहरिया एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती ख्याति मिश्रा, एसडीओपी स्लीमनाबाद  अखिलेश गौर, डीएसपी मुख्यालय  उमराव सिंह के मार्गदर्शन में किया गया। बलवा मॉक ड्रिल के दौरान दंगाई बने पुलिस कर्मियों द्वारा उत्पात मचाते हुए पत्थर बाज़ी की गई। बलवाइयों को नियंत्रित करने के लिए पुलिस पार्टियों जिनमें कैन पार्टी, लाठी पार्टी, अश्रु गैस पार्टी शामिल थी उनके द्वारा प्रभावी कार्यवाही की गई। मॉक ड्रिल में टियर गैस पार्टी एवं वज्र वाहन द्वारा दंगाई बने पुलिस कर्मचारियो को तितर-बितर करने के लिये अश्रु गैस के गोले चलाए गये। पुलिस की सख्ती एवं अश्रु गैस के प्रभावी उपयोग के कारण दंगाई भाग खड़े हुए। जिसके बाद एंबुलेंस जो जीवन रक्षक उपकरणों से लैस थी, से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस अधीक्षक  द्वारा उपस्थित बल को ऐसी आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के लिए मार्गदर्शन दिया गया। उन्होंने बताया की यह आपका तो अभ्यास है। आपातकालीन परिस्थिति कभी भी बन सकती है। पुलिस फोर्स सदैव अपनी तैयारी पुख्ता रखें। उन्होंने बताया कि बलवा होने की स्थिति में टीम को क्रमवार क्या-क्या कार्यवाही करनी होगी। केन और लाठी पार्टी को किस प्रकार आगे बढऩा है और स्वयं को बचाते हुए कैसे दंगाइयों को तितर-बितर करना है। अश्रु गैस पार्टी को किस प्रकार अश्रु गैस का इस्तेमाल करना है। छोटी सी घटना की जानकारी भी लगती है तो तत्काल मौके पर पहुंचकर वैधानिक कार्यवाही करें, हमारी कार्यवाही निष्पक्ष होना चाहिये। हमारा प्रमुख उद्देश्य शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाये रखना है इसमें किसी भी प्रकार की कोई लापरवाही नहीं होना चाहिये। आपकी कार्यवाही से आम नागरिकों में पुलिस के प्रति सुरक्षा का भाव हो तथा असामाजिक तत्वों/गुण्डे बदमाशों में पुलिस का खौफ होना चाहिये। उन्होंने सभी पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों को ड्यूटी के दौरान बलवा सामग्री हेलमेट,बॉडीगार्ड ,जाली,केन इत्यादि सदैव पास में रखने हेतु निर्देशित किया। आपात स्थिति में हेलमेट व शील्ड का महत्व बताते हुए डंडे से पुलिसकर्मी के हेलमेट एवं शील्ड पर प्रहार कर प्रैक्टिकल डेमो देते हुए वाइटल ऑर्गन को चोटिल होने से बचाने में उनकी उपयोगिता बताई। ड्रिल के उपरांत पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा पुलिस के शासकीय वाहनों , थाना मोबाइल वाहनों का निरीक्षण किया गया। उन्होंने वाहनों के पीए सिस्टम, बलवा ड्रिल सामग्री जैसे रस्सा, हेलमेट, बॉडी शील्ड, फर्स्ट एड बॉक्स आदि चेक किए। उन्होंने वाहनों के ड्राइवरों को आपातकालीन परिस्थिति के लिए वाहनों को सदैव तैयार रखने के लिए निर्देशित किया। पुलिस अधीक्षक  द्वारा आदेशित किया गया कि थाने के शासकीय वाहनों में बलवा ड्रिल सामग्री एवं टियर गैस सेल हमेशा रहे। सायरन/पी.ए.सिस्टम चालू हालत में हो। नियमित रूप से थाना प्रभारी शासकीय वाहनों को चेक करें। वाहन पूरी तरह अपडेट रहें, वाहनो में बलवा ड्रिल सामग्री हमेशा उपलब्ध रहे यह सुनिश्चित करें।

Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
क्षेत्र में दहशतगर्दी फैला रहे बदमाश को धारदार हथियार के साथ रंगनाथनगर पुलिस ने दबोचा

क्षेत्र में दहशतगर्दी फैला रहे बदमाश को धारदार हथियार के साथ रंगनाथनगर पुलिस ने दबोचा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.