• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Friday, June 26, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home उत्तरप्रदेश

MPNEWSCAST

by Manish Gautam Chiefeditor
September 15, 2024
in उत्तरप्रदेश
0
MPNEWSCAST
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

*थाना ठठिया क्षेत्रान्तर्गत हुई डकैती की घटना में वांछित ₹25000 के इनामी 03 अभियुक्तों के साथ मुठभेड। जिनके कब्जे से 02 अदद तमंचा 315 बोर व 02 अदद खोखा कारतूस, 01 अदद जिंदा कारतूस व 01 अदद मिस कारतूस 315 बोर के तथा 01 मंगलसूत्र सोने का, 01 अदद अँगूठी सोने की व 12,880/- रुपये नगद तथा एक मोटरसाइकिल बिना नम्बर हौंडा एक्सट्रीम बरामद ।*

पुलिस अधीक्षक कन्नौज, अमित कुमार आनन्द द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक कन्नौज अजय कुमार के मार्ग दर्शन, क्षेत्राधिकारी तिर्वा डॉ0 प्रियंका वाजपेयी के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष अरुण कुमार चौधरी के कुशल नेतृत्व में थाना ठठिया पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र के ग्राम फतुआपुर व ग्राम बस्ता में डकैती की घटना कारित करने वाले शातिर किश्म के 03 अपराधियों को मुठभेड में किया गिरफ्तार ।

*संक्षिप्त विवरण-*
आज दिनांक 14/15.09.2024 की रात्रि लगभग 2:00 बजे थाना ठठिया क्षेत्रान्तर्गत पुलिस टीम खैरनगर रोड अलियापुर तिराहा थाना ठठिया क्षेत्र में चेकिंग की जा रही थी तभी एक संदिग्ध मोटरसाइकिल आते हुए दिखाई दी जिसे रोकने का इशारा किया गया, न रुकते हुए मोटरसाइकिल सवार लोगों ने पुलिस टीम पर फायरिंग किया, आत्मरक्षार्त पुलिस टीम द्वारा फायरिंग करने में एक अपराधी विवेक उर्फ पिंटू पुत्र अमर सिंह उर्फ अमरू निवासी ओमपुरी नानागंज झाला थाना कोतवाली देहात जनपद हरदोई के पैर में गोली लगने से घायल हो गया तथा 02 अन्य अभियुक्त 1. कृष्णा पुत्र रामचंद्र व 2. हंसू पुत्र बाबू निवासीगण ओमपुरी नानागंज झाला थाना कोतवाली देहात जनपद हरदोई को हिरासत में लिया गया। जिनके कब्जे से 02 अदद तमंचा 315 बोर व 02 अदद खोखा कारतूस, 01 अदद जिंदा कारतूस व 01 अदद मिस कारतूस 315 बोर के तथा 01 मंगलसूत्र सोने का, 01 अदद अँगूठी सोने की व 12,880/- रुपये नगद तथा एक मोटरसाइकिल बिना नम्बर हौंडा एक्सट्रीम बरामद हुआ । पूर्व में दिनांक 3/4.09.2024 की रात्रि को थाना ठठिया क्षेत्र के ग्राम बस्ता व फतुहापुर में डकैती की घटना घटित हुई थी जिसमें ग्राम बस्ता में पति-पत्नी के साथ मारपीट भी की गई थी। जिसके संबंध में वादी संतोष कुमार पुत्र राकेश कुमार राजपूत निवासी ग्राम फतुआपुर थाना ठठिया जनपद कन्नौज की तहरीरी सूचना पर थाना ठठिया पर मु0अ0सं0 257/2024 धारा 310(2)BNS बनाम 05 अज्ञात बदमाश के विरुद्ध पंजीकृत किया गया तथा उक्त घटना के अनावरण के लिए पुलिस अधीक्षक कन्नौज द्वारा SHO ठठिया, SHO तिर्वा, SHO साइबर थाना, SHO सकरावा और SOG सर्विलांस की संयुक्त टीम बनाई गई थी घटना के अनावरण हेतु आसपास के करीब 300 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरा को चेक किया गया था एक्सप्रेसवे और जीO टीO रोड से गुजरने वाले लगभग 1000 से अधिक वाहनों के डाटा को देखा गया था। ग्राम बस्ता व फतुआपुर के आसपास के क्षेत्र के ग्रामीणों से पूछताछ की गई थी। व घटनास्थल के आसपास के एरिया का कॉल रिकॉर्ड्स प्राप्त किया गया था। जिसके आधार पर एक सक्रिय गैंग को की जानकारी प्राप्त हुई। उन्हीं की तलाशी के लिए टीम लगी हुई थी कि दिनांक 12.09.2024 को थाना ठठिया पुलिस की दो टीमों द्वारा ठठिया मकनपुर रोड भदौसी बार्डर पर संदिग्ध व्यक्ति/वाहनों की चैंकिग के दौरान एक संदिग्ध i10 कार आती हुये दिखाई दी । जिसको रोक कर गाड़ी की तलाशी ली गई तो तो गाड़ी में तमंचे व डंडे मिले। जिससे संदिग्धता बढ़ी। कार सवार 02 व्यक्तियों से पूछताछ की गयी तो अपना नाम 1. आकाश बाल्मीकि पुत्र प्रदीप कुमार निवासी ग्राम रामेन्द्र विहार कालोनी/ अब्बास नगर थाना बक्सी का तालाब जनपद लखनऊ 2. पृथ्वी उर्फ बल्ला पुत्र रामचन्द्र निवासी ओमपुरी नानागंज झाला थाना कोतवाली देहात हरदोई बताया जिनके कब्जे से 01 हार सोने का, 01 जोड़ी झाला सोने का, 01 जोड़ी पायल चांदी की व 01 नाक की कील सोने की एवं 02 मोबाईल व 20,140/- रुपये नगद तथा घटना में प्रयुक्त i10 कार व 01 पेचकस, 01 प्लास, 03 लकड़ी के डंडा एवं 01 लोहे की रॉड व 01 नाजायज तमंचा 315 बोर, 02 जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद किया गया । जिन्हें मा0 न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर जेल भेजा गया था । इनके द्वारा थाना ठठिया अंतर्गत डकैती किया जाना बताया गया, व अपने अन्य गैंग सदस्यों के संबंध में जानकारी दी गई। इस गैंग ने पूर्व में हरदोई, कन्नौज एवं आसपास के अन्य जनपदों में भी डकैती, लूट व चोरी की घटनाएं की है। इस गैंग के सदस्य मूल रूप से हरदोई के रहने वाले हैं जो वर्तमान में सीतापुर में रह रहे है। इनकी रिश्तेदारियां जनपद कन्नौज में भी हैं। इसके पश्चात उक्त अभियोग में 07 अभियुक्त प्रकाश में आये थे सभी के ऊपर 25,000/- रुपये का इनाम घोषित किया गया था। तथा आज दिनांक 15.09.2024 को गिरफ्तार अभियुक्त विवेक, कृष्णा व हंसु सभी पर 25,000 – 25000 रुपये का ईनाम है । मुठभेड कि घटना के सम्बन्ध मे थाना ठठिया पर मु0अ0स0 264/24 धारा 109(2) BNS व 3/25/27 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया । गिरफ्तार अभियुक्तों को मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है ।

*पूंछतांछ का विवरण-* अभियुक्तगण ने पूछताछ में बताया कि दिनांक 03/04.09.2024 की रात में ग्राम फतुआपुर व ग्राम बस्ता में लूटपाट के लिये अपने साथियों के साथ हुन्डई कार i10 UP 32 HT 7058 व कार डस्टर UP 32 JM 1454 एवं बिना नम्बर मोटर साईकिल होन्डा एक्सट्रीम सीतापुर से आये थे । दोनों कारों व मोटर साईकिल को गांव के बाहर खड़ी करके ग्राम फतुआपुर व ग्राम बस्ता में खेतों में बने 02 घरों में जेवरात व पैसा लूट लिये थे तथा ग्राम फतुआपुर घर से उनके 02 मोबाईल फोन भी छीन लिये थे और उन्हे मारा पीटा था । लूट का अपने हिस्से का माल लेकर बाहर भाग गये थे। कल रात हम छुपकर अपनी रिस्तेदारी में सौरिख जा रहे थे । जिस रास्ते से हम जा रहे थे वहां पुलिस की चैकिंग लगी थी जिनसे बचने के लिये हमने तमंचे से फायर किया लेकिन बाइक फिसल जाने के कारण पुलिस ने हमें पकड लिया ।

*गिरफ्तारशुदा अभियुक्तगण का नाम व पता-*
1.नाम विवेक उर्फ पिन्कू पुत्र अमर सिंह उर्फ अमरु निवासी ओमपुरी नानागंज झाला थाना कोतवाली देहात जनपद हरदोई उम्र करीब 26 वर्ष ।
2.हन्सु पुत्र बाबू निवासी ओमपुरी नानागंज झाला थाना कोतवाली देहात जनपद हरदोई उम्र करीब 28 वर्ष।
3.कृष्णा पुत्र रामचन्द्र निवासी ओमपुरी नानागंज झाला थाना कोतवाली देहात जनपद हरदोई उम्र करीब 21 वर्ष।

*आपराधिक इतिहास-*

1.विवेक उर्फ पिन्कू उम्र 26 वर्ष पुत्र अमर सिंह उर्फ अमरू निवासी ओमपुरी नानागंज झाला थाना कोतवाली देहात हरदोई
1. मु0अ0सं0 462/2022 धारा 379, 411 भादवि थाना गुरसहायगंज जनपद कन्नौज
2. मु0अ0सं0 486/2022 धारा 380, 411 भादवि थाना गुरसहायगंज जनपद कन्नौज
3. मु0अ0सं0 545/2022 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना गुरसहायगंज जनपद कन्नौज
4. मु0अ0सं0 547/2022 धारा 20, 21 एनडीपीएस एक्ट थाना गुरसहायगंज जनपद कन्नौज
5. मु0अ0सं0 124/2022 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना कछौना जनपद हरदोई
6. मु0अ0सं0 152/2020 धारा 395, 397, 412 थाना कोतवाली देहात जनपद हरदोई
7. मु0अ0सं0 153/2020 धारा 395, 397, 412 थाना कोतवाली देहात जनपद हरदोई
8. मु0अ0सं0 210/2020 धारा 2, 3 गैगस्टर अधि0 थाना कोतवाली देहात जनपद हरदोई
9. मु0अ0सं0 215/2021 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना कोतवाली देहात जनपद हरदोई
10. मु0अ0सं0 43/2022 धारा 2, 3 गैगस्टर अधि0 थाना बघौली जनपद हरदोई
11. मु0अ0सं0 523/2021 धारा 392, 411 भादवि थाना कोतवाली सिटी जनपद हरदोई
12. मु0अ0सं0 581/2021 धारा 379, 411 भादवि थाना कोतवाली सिटी जनपद हरदोई
13. मु0अ0सं0 607/2021 धारा 379, 411 भादवि थाना कोतवाली सिटी जनपद हरदोई
14. मु0अ0सं0 612/2021 धारा 411, 414 भादवि थाना कोतवाली सिटी जनपद हरदोई
15. मु0अ0सं0 149/2021 धारा 380, 411, 457 भादवि थाना बघौली जनपद हरदोई
16. मु0अ0सं0 155/2021 धारा 395 भादवि थाना बघौली जनपद हरदोई
17. मु0अ0सं0 20/2021 धारा 392 भादवि थाना सण्डीला जनपद हरदोई
18. मु0अ0सं0 257/24 धारा 310(2)/317(3) बीएनएस थाना ठठिया जनपद कन्नौज

2. हंसू पुत्र बाबू निवासी ओमपुरी नानागंज झाला थाना कोतवाली देहात हरदोई हाल 2/228 विनम्रखण्ड गोमतीनगर

1. मु0अ0सं0 327/2022 धारा 60(2) आबकारी अधि0 थाना कोतवाली देहात जनपद हरदोई
2. मु0अ0सं0 619/2020 धारा 60 आबकारी अधि0 थाना कोतवाली देहात जनपद हरदोई
3. मु0अ0सं0 313/2021 धारा 60(2) आबकारी अधि0 थाना कोतवाली देहात जनपद हरदोई
4. मु0अ0सं0 151/2018 धारा 60(2) आबकारी अधि0 थाना कोतवाली देहात जनपद हरदोई
5. मु0अ0सं0 490/2021 धारा 60 आबकारी अधि0 थाना कोतवाली देहात जनपद हरदोई
6. मु0अ0सं0 31/2018 धारा 60आबकारी अधि0 थाना कोतवाली देहात जनपद हरदोई
7. मु0अ0सं0 35/2022 धारा 60 आबकारी अधि0 थाना कोतवाली देहात जनपद हरदोई
8. मु0अ0सं0 257/24 धारा 310(2)/317(3) बीएनएस थाना ठठिया जनपद कन्नौज

3.कृष्णा पुत्र रामचन्द्र निवासी ओमपुरी नानागंज झाला थाना कोतवाली देहात जनपद हरदोई उम्र करीब 21 वर्ष।

1.मु0अ0सं0 257/24 धारा 310(2)/317(3) बीएनएस थाना ठठिया जनपद कन्नौज

*बरामदगी विवरण-*
1.02 अदद तमंचा 315 बोर
2.02 अदद खोखा कारतूस
3.01 अदद जिंदा कारतूस
4.01 अदद मिस कारतूस 315 बोर
5.01 मंगलसूत्र सोने का
6.01 अदद अँगूठी सोने की
7.12,880/- रुपये नगद
8.एक मोटरसाइकिल हौंडा एक्सट्रीम

*मुठभेड़/गिरफ्तार करने वाली टीम-*
1.थानाध्यक्ष अरुण कुमार चौधरी
2.उ0नि0 हसीब अहमद
3.उ0नि0 आनन्द कुमार पाण्डेय
4.उ0नि0 विनोद कुमार
5.हे0का0 विवेक कुमार
6.हे0का0 सुनील कुमार
6.का0 1125 सौरभ
7.का0 818 अभय चौधरी
8.का0 988 उमाशंकर
9.का0 49 शैलेश अग्रवाल
10.का0 269 मंजीत
11.का0 605 विवेक
12 का0 327 रवि यादव
13 का0 496 आदित्य तिवारी

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
*कौमी एकता गणेश उत्सव समिति एवं अन्य गणेश उत्सव समितियों द्वारा महाआरती एवं प्रसाद वितरण*

*कौमी एकता गणेश उत्सव समिति एवं अन्य गणेश उत्सव समितियों द्वारा महाआरती एवं प्रसाद वितरण*

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d