MP मामला जिले के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है. बताया जा रहा है कि पड़ोस में रहने वाले शिवम कुचमुदिया ने नाबालिग किशोरी को जबरन पकड़कर ले गया. फिर उसके बाद दरिंदे ने वारदात को अंजाम दिया और फरार हो गया. पीड़िता रोती-बिलखते घर आई और परिजनों को आप-बीती बताई. इसके बाद परिजनों ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई. शिवपूरी
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने कुछ ही घंटों में आरोपी शिवम धर दबोचा और जुलूस निकाला. इस दौरान आरोपी माता बहनों का सम्मान करो, अपराध करना पाप है, पुलिस हमारी बाप है कहते नजर आया है. इधर, पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल के लिए अस्पताल भेज दिया है. हालांकि, पुलिस इस मामले में आरोपी के खिलाफ रेप और पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई कर रही है.


