• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Thursday, June 18, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश विदिशा

स्वच्छता में चार चांद लगाने फीडबैक फाऊंडेशन चैरिटेबल ट्रस्ट संभालेगी मोर्चा

by Manish Gautam Chiefeditor
September 14, 2024
in विदिशा
0
स्वच्छता में चार चांद लगाने फीडबैक फाऊंडेशन चैरिटेबल ट्रस्ट संभालेगी मोर्चा
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

गंज बासौदा से विदिशा जिला ब्यूरो मुकेश चतुर्वेदी

गंजबासौदा। फीडबैक फाऊंडेशन चैरिटेबल ट्रस्ट आगामी एक अक्टूबर से नगर पालिका का सहयोग करते हुए सफाई व्यवस्थाओं का मोर्चा संभालेगी। इस कार्य की संपूर्ण जानकारी के लिए शनिवार के दिन मानस भवन में एक कार्यशाला भी लगाई गई जिसमें डोर टू डोर कचरा संग्रह एवं उसके निष्पादन की प्रक्रिया के बारे में उपस्थितों को बताया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ क्षेत्रीय विधायक हरि सिंह रघुवंशी, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती शशि अनिल यादव, सांसद प्रतिनिधि देवेंद्र यादव, जिला अध्यक्ष डॉ राकेश सिंह जादौन, वरिष्ठ भाजपा नेता मनोज यादव, देवेंद्र रघुवंशी इत्यादि ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। इसके बाद फीडबैक फाउंडेशन चैरिटेबल ट्रस्ट के सीईओ अजय सिन्हा ने ट्रस्ट की गतिविधियों के बारे में उपस्थितों को बताया।
आगामी 1 अक्टूबर से फीडबैक फाऊंडेशन चैरिटेबल ट्रस्ट के कर्मचारी डोर टू डोर कचरा संग्रहण करेंगे। इस कचरे को सीधा ट्रेचिंग ग्राउंड पहुंचाया जाएगा जहां सूखा कचरा गीला कचरा सहित अलग-अलग 30 श्रेणियां में बांट लिया जाएगा। इस कचरे से बनने वाली खाद सहित अन्य चीजों से जो आय होगी उसको सीधे नपा के राजस्व में जमा कराया जाएगा। इस पूरी प्रणाली के तहत नगर के होटल, दुकानदारों, निजी विद्यालयों, मैरिज गार्डन से प्रतिमा निर्धारित शुल्क भी लिया जाएगा।
फीडबैक फाऊंडेशन चैरिटेबल ट्रस्ट के 70-80 कर्मचारी इस कार्य में लगाए जाएंगे। जो स्वयं के व्यय पर गलियों वार्डों, दुकानदारों इत्यादि के पास पहुंचेंगे और कचरा संग्रहण करेंगे।
मानस भवन में लगाई गई कार्यशाला के दौरान उपस्थित नागरिकों, समाज सेवियों, पार्षदों, दुकानदारों, स्कूल संचालकों, पेट्रोल पंप संचालकों सहित बुद्धि जीवियों ने इस काम से संबंधित कुछ प्रश्न भी किया जिनका फीडबैक फाउंडेशन चैरिटेबल ट्रस्ट के सदस्यों द्वारा उत्तर दिया गया। कार्यक्रम के अंत में भोज रखा गया जिसमें प्लास्टिक से बनी चीजों का उपयोग न किया जाकर एक अच्छा संदेश नागरिकों को दिया गया। कार्यक्रम में नपा के स्वच्छता प्रभारी जावेद खान, सहज तेंगुरिया के अलावा पार्षद गण नारायण सोनी, रिचा संजय भावसार, नीलू चौबे, मनीष विश्वकर्मा, मूलचंद अहिरवार, भारती सरदार अहिरवार, सुनील साहू के अलावा बड़ी संख्या में गाना नागरिक मौजूद रहे।
स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के शुभारंभ अवसर पर नगर पालिका परिषद द्वारा दिए गए पांच कचरा वाहनों का विधायक हरि सिंह रघुवंशी, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती शशि अनिल यादव द्वारा फीता काटकर एवं पूजन अर्चन कर शुभारंभ किया गया।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
बिना “तप” के संसार में कोई भी कार्य सिद्ध नहीं हो सकता :- मुनि विशद सागर

बिना "तप" के संसार में कोई भी कार्य सिद्ध नहीं हो सकता :- मुनि विशद सागर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d