लगातार हो रही बारिश ने ढाया कहर। कई कच्चे मकान गिरने से परिवार हुए बेघर इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के विसुनापुर गांव निवासिनी महिमा अवधेश कुमार ने बताया उनका कच्चा मकान बना हुआ था बारिश के चलते बीती रात मकान गिर गया उनका परिवार अब खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर है सरैया गांव निवासिनी आशा देवी और चंदन ने बताया कि उनका मकानृ बना हुआ था जिसमें उनके परिवार रहकर भरण पोषण करता था बीती रात अचानक बारिश के चलते मकान गिर गया कई बार अधिकारियों से आवास की गुहार लगाई लेकिन कोई आवास नहीं मिला अभी तक परिवार पॉलिथीन डालकर गुजर बसर करने को मजबूर सरैया गांव निवासिनी उषा देवी
पत्नी सुरेश चंद ने बताया कि उनका कच्चा मकान था बारिश के चलते गिर गया उनका परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर वहीं अधिकारियों की लापरवाही के चलते कई कच्चे मकान गिरने के बावजूद अधिकारी खाना पूरी कर देते हैं और गरीब परिवार मजबूरी में पॉलिथीन डालकर गुजर बसर करने को मजबूर रह जाता है


