कालापीपल(बबलू जायसवाल)ग्राम पंचायत भरदी
के प्राथमिक विद्यालय पर अतिरिक्त कक्ष एवं स्मार्ट क्लास का लोकार्पण कालापीपल विधायक घनश्याम चंद्रवंशी ने किया।कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण करने के साथ दीप प्रज्वलित करके किया गया,छात्र-छात्राओं के द्वारा सरस्वती वंदना व स्वागत गीत प्रस्तुत करते हुए अनेक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं।इस तरीके से पढ़ाई होने से ग्रामीण क्षेत्रों में भी शैक्षणिक माहौल बनेगा व बच्चों में पढ़ाई के प्रति दिलचस्पी तो बढ़ेगी ही साथ ही साथ उन्हें गुणवत्तापूर्ण शिक्षा भी मिलेगी।इसको लेकर सरकार द्वारा सरकारी स्कूलों को हाईटेक बनाया जा रहा है।इस अवसर मुख्य अतिथि विधायक घनश्याम चंद्रवंशी मंडल अध्यक्ष जीवन आर्य, नगर परिषद अध्यक्ष जयप्रकाश अग्रवाल,सुनील मेवाड़ा, केदार सिंह अस्ताया,सरपंच जगदीश मेवाडा,जमना पाटीदार,दीपक नेमा,विकास खंड शिक्षा अधिकारी कमल किशोर शर्मा बीआरसी अशोक उपलावदिया,निर्माण समिति शाला प्रबंधन समिति अध्यक्ष श्रीमती रानी मेवाड़ा,अध्यापिका प्रतीक उपाध्याय द्वारा आभार माना..!


