प्रदेश में तीन सिस्टम एक्टिव है। जिसके चलते आज गुरुवार को भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर समेत 29 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं लगातार हो रही बारिश के चलते बांध-तालाब ओवरफ्लो हो गए। कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात है, जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। जिसके चलते आज 8 जिलों में स्कूलों में छुट्टी घोषित की गई है।
एमपी के कुछ हिस्सों में बीते दिनों से लगातार बारिश हो रही है। बारिश से शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में बने हालातों को देखते हुए 8 जिलों में स्कूलों में छुट्टियां घोषित की गई है। राजधानी भोपाल में 5वीं क्लास तक के स्कूलों में अवकाश रहेगा। वहीं सागर, गुना, शिवपुरी, दमोह, दतिया, राजगढ़ और भिंड में 8वीं तक के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूल बंद रहेंगे।
कल बुधवार को 28 जिलों में तेज बारिश हुई। प्रदेश में औसत बारिश का कोटा लगभग पूरा हो गया है। बांध-तालाब ओवरफ्लो हो गए। नदियों के उफान होने से दमोह, सिवनी, बालाघाट, सागर, छतरपुर, शिवपुरी जिले में बाढ़ के हालात बने है। जलस्तर बढ़ने से कई बांधों के गेट खोले गए। कल भोपाल के कलियासोत डैम के दो, कोलार डैम के दो जबकि भदभदा और केरवा डैम का एक-एक गेट खोला गया। राजगढ़ के मोहनपुरा डैम के 17 में से 10 गेट खोले गए।


