रिपोर्टर : हेमंत सिंह
कटनी : श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय अभिजीत कुमार रंजन (भापु.से.) द्वारा थाना क्षेत्र में घटित होने वाली चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने व घटित घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए उनका पर्दाफाश किए जाने हेतु निर्देशित किया गया है।
दिनांक 09.09.2024 को प्रार्थी रंगेश गोयनका पिता स्व. मुरली मनोहर गोयनका निवासी संतनगर जगमोहनदास वार्ड कटनी द्वारा भाना उपस्थित आकर रिपोर्ट लेख कराई कि मैं कोयले का व्यवसाय करता हूं और माधवशाह मार्केट ज्वाला चक्की के पास रघुनाथगंज कटनी में मेरा आफिस है। दिनांक 03.09.2024 को आफिस का ताला बंद करके घर चला गया, फिर दिनांक 04.09.2024 को सुबह 09.00 बजे मेरे छोटे भाई राघवेन्द्र गोयनका ने फोन करके बताया कि भैया आपके आफिस में लगा ताला टूटा है तो मै तत्काल अपनी आफिस आकर देखा तो मेरी आफिस का ताला टूटा था अंदर जाकर देखा तो सब दस्तावेज बिखरे पड़े थे एवं अलमारी में रखा एसर कंपनी का लेपटाप नही था. मेरी दुकान के बाजू से मेरे भाई राघवेन्द्र गोयनका की डिस्पोजल की दुकान है जिसकी दुकान का कांच तोडकर चोर ने अंदर घुस कर दुकान के काउंटर में रखे नगद 3000/- रू. कुल कीमती 38000/- रू का मशरूका अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ले गया है। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना कोतवाली कटनी अप.क्र. 673/24 धारा
331(4), 305 (A) BNS का पंजीबद्ध किया जाकर विवेचना में लिया गया।
घटना की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए तत्काल घटनास्थल पहुंचकर, घटना के संबंध में वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया एवं मौके पर बारीकी से छानबीन की गई। आफिस में लगे हुए सीसीटीव्ही कैमरे का अवलोकन किया गया एवं मुखबिरों को सकीय किया गया जिसमे संदिग्धों से पूछतांछ कर पतासाजी की गई। दौरान पतासाजी के संदीप निषाद पिता मुल्लू निषाद की घटना में संलिप्तता होने की जानकारी प्राप्त हुई. जो संदेही को हमराह स्टाफ के घेराबंदी कर इन्द्रानगर से पकडा, जिससे उक्त घटना के संबंध में पूछतांछ करने पर एक लैपटाप एवं नगदी चोरी करना बताया है। जिसे विधिवत कार्यवाही कर आरोपी के कब्जे से घोरी गया एक लैपटाप व नगदी रकम बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है. जिसे वैधानिक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय पेश किया गया है।
गिरफ्तार आरोपी संदीप निषाद पिता मुल्लू निषाद उम्र 20 वर्ष निवासी इन्द्रानगर सेन मोहल्ला थाना कुठला जिला कटनी
मशरूका-
एक लैपटॉप कीमती 35000/- रू एवं नगद 3000/-रू कुल कीमती 38000/-रू
पुलिस कार्यावाही में विशेष भूमिका श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अभिजीत कुमार रंजन के निर्देशन में एवं श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री डॉ. संतोष डेहरिया, श्रीमान नगर पुलिस अधीक्षक महोदय के मार्ग दर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली श्री आशीष कुमार शर्मा, सउनि दिनेश सिंह बघेल, प्र.आर. अखण्ड प्रताप सिंह, वीरेन्द्र सिंह, पुष्पराज सिंह, अनिल सेंगर, रीता मरकाम आर. अजय प्रताप सिंह, अभिषेक राय, मंसूर हुसैन, मोहन मण्डलोई, दिनेश चंद सेन की अहम भूमिका रही।


