रिपोर्टर सीमा कैथवास
नर्मदापुरम। दिल्ली में आयोजित होने वाले ऑल इंडिया थल सैनिक कैंप में नर्मदापुरम के ताल नगरी की रहने वाली कुमकुम दुबे का चयन हुआ है। कैप 2 सितंबर से 12 सितंबर तक आयोजित होगा। कुमकुम का चयन फायरिंग कंपटीशन के लिए हुआ है। कैंप में पूरे भारत से लगभग 1550 एनसीसी कैडेट्स का चयन हुआ है। सभी कैडेट्स नेशनल लेवल पर अलग-अलग कॉम्पटीशन फायरिंग, ऑप्टिकल, मेपरीडिंग, हेल्थ एंड हाइजीन सहित अन्य कॉम्पटीशन में प्रदर्शन करेंगे। नर्मदापुरम जिले के 13 एमपी बटालियन के 06 एनसीसी कैडेट्स का चयन ऑल इंडिया थल सैनिक कैंप के लिए हुआ है। जिसमे नर्मदापुरम जिले के छोटे से गाँव तालनगरी से कुमकुम दुबे शामिल है।
कुमकुम ने बीते कुछ महीनों में भोपाल, ग्वालियर सहित रायपुर(छत्तीसगढ़) में आयोजित 6 से 7 केम्पों में फायरिंग में बेहतर प्रदर्शन किया है। बेहतर प्रदर्शन के आधार पर दिल्ली में आयोजित कैंप में कुमकुम का सलेक्शन हुआ है। 13 एमपी बटालियन के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल हरप्रीत सिंह का कुमकुम सहित अन्य कैडेट्स को आगे बढ़ाने में सहयोग रहा है।


