भोपाल रेल मंडल से गुजरने वाली 58 ट्रेनें कैंसिल, सितंबर-अक्टूबर में रेल यात्रा करने से पहले देखे लिस्ट

यह ट्रेनें रहेंगी आंशिक निरस्त

  • 12192 जबलपुर–हजरत निजामुद्दीन, श्रीधाम सुपरफास्ट एक्सप्रेस 16 सितंबर तक हजरत निजामुद्दीन के बजाय मथुरा में शॉर्ट टर्मिनेट रहेगी। मथुरा से हजरत निजामुद्दीन के मध्य आंशिक कैंसिल रहेगी।
  • 12191 हजरत निजामुद्दीन–जबलपुर श्रीधाम सुपरफास्ट एक्सप्रेस 17 सितंबर तक प्रारंभिक स्टेशन हजरत निजामुद्दीन के बजाय मथुरा से शॉर्ट ओरिजन/प्रारंभ होगी अर्थात हजरत निजामुद्दीन से मथुरा के मध्य आंशिक कैंसिल रहेगी।
ताजा खबरभोपालमध्य प्रदेश

MP News : भोपाल रेल मंडल से गुजरने वाली 58 ट्रेनें कैंसिल, सितंबर-अक्टूबर में रेल यात्रा करने से पहले पढ़ लें ये खबर

भोपाल। अगर आप भी सितंबर-अक्टूबर के महीने में ट्रेन से सफर करने वाले हैं, तो ये खबर आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण है। भोपाल रेल मंडल के कई स्टेशनों से गुजरने वाली 58 ट्रेनों को सितंबर और अक्टूबर में कैंसिल किया गया है। वहीं 18 ट्रनों के रूट बदल दिए हैं। 2 ट्रेनें आंशिक निरस्त हुई हैं। बता दें, भोपाल रेल मंडल से रोजाना 230 ट्रेनें गुजरती हैं।

ट्रेनों को क्यों किया गया कैंसिल

उत्तर, दक्षिण मध्य और झांसी मंडल में रेलवे का मेंटेनेंस कार्य चल रहा है। जिसकी वजह से भोपाल रेल मंडल के प्रमुख स्टेशनों से गुजरने वाली ट्रेनों को कैंसिल किया गया है।

ये ट्रेने 21 सितंबर से 30 अक्टूबर तक कैंसिल रहेंगी। भोपाल रेल मंडल के अफसरों के मुताबिक, वे सभी यात्री जिनकी ट्रेने कैंसिल हुई हैं, उनको नियम के अनुसार रिफंड दिया जाएगा।

पलवल में मेंटेनेंस के चलते 12 ट्रेनें कैंसिल

उत्तर रेलवे के पलवल स्टेशन पर मेंटेनेंस कार्य किया जाना है। यह कार्य पलवल और न्यू पृथला (डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड) यार्ड के बीच रेल संपर्क के लिए किया जा रहा है। इसी वजह से 12 ट्रेनों को कैंसिल, 18 के रूट बदले है। वहीं 2 ट्रेनों को आंशिक रूप से कैंसिल किया गया है।

दक्षिण भारत की 41 ट्रेन निरस्त

दक्षिण मध्य रेल के विजयवाड़ा-काजीपेट-बल्लारशाह खंड में वारंगल और काजीपेट के साथ हसनपर्थी रोड स्टेशनों के बीच 4 रेल लाइनों के नॉन इंटरलकिंग काम किया जा रहा है। इसी वजह से भोपाल मंडल से गुजरने वाली 41 ट्रनों को निरस्त करने का निर्णय लिया गया है।

यह ट्रेनें रहेंगी आंशिक निरस्त

  • 12192 जबलपुर–हजरत निजामुद्दीन, श्रीधाम सुपरफास्ट एक्सप्रेस 16 सितंबर तक हजरत निजामुद्दीन के बजाय मथुरा में शॉर्ट टर्मिनेट रहेगी। मथुरा से हजरत निजामुद्दीन के मध्य आंशिक कैंसिल रहेगी।
  • 12191 हजरत निजामुद्दीन–जबलपुर श्रीधाम सुपरफास्ट एक्सप्रेस 17 सितंबर तक प्रारंभिक स्टेशन हजरत निजामुद्दीन के बजाय मथुरा से शॉर्ट ओरिजन/प्रारंभ होगी अर्थात हजरत निजामुद्दीन से मथुरा के मध्य आंशिक कैंसिल रहेगी।

ये ट्रेनें रहेंगी कैंसिल

  • 12189 जबलपुर–हजरत निजामुद्दीन, महाकौशल एक्सप्रेस 16 सितंबर तक कैंसिल। (12 ट्रिप)
  • 12190 हजरत निजामुद्दीन–जबलपुर, महाकौशल एक्सप्रेस, 17 सितंबर तक कैंसिल। (12 ट्रिप)
  • 12121 जबलपुर–हजरत निजामुद्दीन, संपर्क क्रांति एक्सप्रेस, 15 सितंबर तक कैंसिल। (05 ट्रिप)
  • 12122 हजरत निजामुद्दीन–जबलपुर, संपर्क क्रांति एक्सप्रेस 7 से 16 सितंबर तक कैंसिल। (05 ट्रिप)
  • 12059 कोटा-हजरत निजामुद्दीन, जनशताब्दी एक्सप्रेस 17 सितंबर तक कैंसिल। (12 ट्रिप)
  • 12060 हजरत निजामुद्दीन-कोटा, जनशताब्दी एक्सप्रेस 17 सितंबर तक कैंसिल। (12 ट्रिप)
  • 20171 रानी कमलापति-निजामुद्दीन, वंदे भारत एक्सप्र, 17 सितंबर को कैंसिल। (1 ट्रिप)
  • 20172 निजामुद्दीन-रानी कमलापति वंदे भारत एक्सप्रेस 17 सितंबर को कैंसिल। (1 ट्रिप)
  • 20451 सोगरिया-नई दिल्ली 17 सितंबर तक कैंसिल। (12 ट्रिप)
  • 20452 नई दिल्ली-सोगरिया 17 सितंबर तक कैंसिल। (12 ट्रिप)
  • 20985 कोटा-मार्टियर कैप्टन तुषार महाजन (उधमपुर) 11 सितंबर को कैंसिल। (2 ट्रिप)
  • 20986 मार्टियर कैप्टन तुषार महाजन (उधमपुर)-कोटा 12 सितंबर को कैंसिल। (2 ट्रिप)
  • 12193 यशवंतपुर-जबलपुर एक्सप्रेस अपने प्रारंभिक स्टेशन से 29 सितंबर एवं 06 अक्टूबर को कैंसिल रहेगी।
  • 12194 जबलपुर-यशवंतपुर एक्सप्रेस अपने प्रारंभिक स्टेशन से 28 सितंबर एवं 05 अक्टूबर को कैंसिल रहेगी।
  • 12511 गोरखपुर-कोच्चुवेली एक्सप्रेस अपने प्रारंभिक स्टेशन से 22 सितंबर, 26 सितंबर, 27 सितंबर, 29 सितंबर, 03 अक्टूबर, एवं 04 अक्टूबर को कैंसिल रहेगी।
  • 12512 कोच्चुवेली-गोरखपुर एक्सप्रेस अपने प्रारंभिक स्टेशन से 24 सितंबर, 25 सितंबर, 29 सितंबर, 01 अक्टूबर, 02 अक्टूबर, एवं 06 अक्टूबर को कैंसिल रहेगी।
  • 12521 बरौनी-एर्नाकुलम एक्सप्रेस अपने प्रारंभिक स्टेशन से 23 सितंबर एवं 30 सितंबर को कैंसिल रहेगी।
  • 12522 एर्नाकुलम-बरौनी एक्सप्रेस अपने प्रारंभिक स्टेशन से 27 सितंबर एवं 04 अक्टूबर को कैंसिल रहेगी।
  • 12643 तिरुवनंतपुरम-निजामुद्दीन एक्सप्रेस अपने प्रारंभिक स्टेशन से 24 सितंबर एवं 01 अक्टूबर को कैंसिल रहेगी।
  • 12644 निजामुद्दीन-तिरुवनंतपुरम एक्सप्रेस अपने प्रारंभिक स्टेशन से 27 सितंबर एवं 04 अक्टूबर को कैंसिल रहेगी।
  • 12645 एर्नाकुलम-निजामुद्दीन एक्सप्रेस अपने प्रारंभिक स्टेशन से 28 सितंबर एवं 05 अक्टूबर को कैंसिल रहेगी।
  • 12646 निजामुद्दीन-एर्नाकुलम एक्सप्रेस अपने प्रारंभिक स्टेशन से 01 अक्टूबर एवं 08 अक्टूबर को कैंसिल रहेगी।
  • 12647 कोयंबटूर-निजामुद्दीन एक्सप्रेस अपने प्रारंभिक स्टेशन से 29 सितंबर एवं 06 अक्टूबर को कैंसिल रहेगी।
  • 12648 निजामुद्दीन-कोयंबटूर एक्सप्रेस अपने प्रारंभिक स्टेशन से 02 अक्टूबर एवं 09 अक्टूबर को कैंसिल रहेगी।
  • 16031 चेन्नई सेंट्रल-श्री माता वैष्णो देवी कटरा एक्सप्रेस अपने प्रारंभिक स्टेशन से 22 सितंबर, 29 सितंबर, एवं 02 अक्टूबर को कैंसिल रहेगी।
  • 16032 श्री माता वैष्णो देवी कटरा-चेन्नई सेंट्रल एक्सप्रेस अपने प्रारंभिक स्टेशन से 27 सितंबर, 04 अक्टूबर, एवं 05 अक्टूबर को कैंसिल रहेगी।
  • 16317 कन्याकुमारी-श्री माता वैष्णो देवी कटरा एक्सप्रेस अपने प्रारंभिक स्टेशन से 27 सितंबर को कैंसिल रहेगी।
  • 16318 श्री माता वैष्णो देवी कटरा- कन्याकुमारी एक्सप्रेस अपने प्रारंभिक स्टेशन से 30 सितंबर को कैंसिल रहेगी।
  • 22353 पटना-सर एम. विश्वेश्वरैया टर्मिनल एक्सप्रेस अपने प्रारंभिक स्टेशन से 26 सितंबर को कैंसिल रहेगी।
  • 22354 सर एम. विश्वेश्वरैया टर्मिनल- पटना एक्सप्रेस अपने प्रारंभिक स्टेशन से 29 अक्टूबर को कैंसिल रहेगी।
  • 22645 इंदौर-कोच्चुवेली एक्सप्रेस अपने प्रारंभिक स्टेशन से 23 सितंबर एवं 30 सितंबर को कैंसिल रहेगी।
  • 22646 कोच्चुवेली-इंदौर एक्सप्रेस अपने प्रारंभिक स्टेशन से 21 सितंबर एवं 28 सितंबर को कैंसिल रहेगी।
  • 12438 निजामुद्दीन-सिकंदराबाद राजधानी एक्सप्रेस अपने प्रारंभिक स्टेशन से 29 सितंबर को कैंसिल रहेगी।
  • 12437 सिकंदराबाद-निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस अपने प्रारंभिक स्टेशन से 02 अक्टूबर को कैंसिल रहेगी।
  • 02121 मदुरै-जबलपुर एक्सप्रेस अपने प्रारंभिक स्टेशन से 28 सितंबर एवं 05 अक्टूबर को कैंसिल रहेगी।
  • 02122 जबलपुर-मदुरै एक्सप्रेस अपने प्रारंभिक स्टेशन से 26 सितंबर एवं 03 अक्टूबर को कैंसिल रहेगी।
  • 03241 दानापुर-एसएमवीटी बेंगलुरू एक्सप्रेस प्रारंभिक स्टेशन से 20 सितंबर, 27 सितंबर, एवं 04 अक्टूबर को कैंसिल रहेगी।
  • 03242 एसएमवीटी बेंगलुरू-दानापुर एक्सप्रेस प्रारंभिक स्टेशन से 22 सितंबर, 29 अक्टूबर एवं 6 अक्टूबर को कैंसिल रहेगी।
  • 03245 दानापुर-एसएमवीटी बेंगलुरू एक्सप्रेस अपने प्रारंभिक स्टेशन से 25 सितंबर एवं 02 अक्टूबर को कैंसिल रहेगी।
  • 03246 एसएमवीटी बेंगलुरू-दानापुर एक्सप्रेस अपने प्रारंभिक स्टेशन से 27 सितंबर एवं 04 अक्टूबर को कैंसिल रहेगी।
  • 03247 दानापुर-एसएमवीटी बेंगलुरू एक्सप्रेस अपने प्रारंभिक स्टेशन से 26 सितंबर एवं 03 अक्टूबर को कैंसिल रहेगी।
  • 03248 एसएमवीटी बेंगलुरू-दानापुर एक्सप्रेस अपने प्रारंभिक स्टेशन से 28 सितंबर एवं 05 अक्टूबर को कैंसिल रहेगी।
  • 03251 दानापुर-एसएमवीटी बेंगलुरू एक्सप्रेस अपने प्रारंभिक स्टेशन से 22 सितंबर, 23 सितंबर, 29 सितंबर, 30 सितंबर एवं 06 अक्टूबर को कैंसिल रहेगी।
  • 03252 एसएमवीटी बेंगलुरू-दानापुर एक्सप्रेस अपने प्रारंभिक स्टेशन से 24 सितंबर, 25 सितंबर, 01 अक्टूबर,02 अक्टूबर एवं 08 अक्टूबर को कैंसिल रहेगी
  • 03259 दानापुर-एसएमवीटी बेंगलुरू एक्सप्रेस अपने प्रारंभिक स्टेशन से 24 सितंबर एवं 01 अक्टूबर को कैंसिल रहेगी।
  • 03260 एसएमवीटी बेंगलुरू-दानापुर एक्सप्रेस अपने प्रारंभिक स्टेशन से 26 सितंबर एवं 03 अक्टूबर को कैंसिल रहेगी।
  • 05293 मुजफ्फरपुर-सिकंदराबाद एक्सप्रेस अपने प्रारंभिक स्टेशन से 24 सितंबर एवं 01 अक्टूबर को कैंसिल रहेगी।
  • 05294 सिकंदराबाद-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस अपने प्रारंभिक स्टेशन से 26 सितंबर एवं 03 अक्टूबर को कैंसिल रहेगी।
  • 06509 एसबीसी-दानापुर एक्सप्रेस अपने प्रारंभिक स्टेशन से 23 सितंबर एवं 30 सितंबर को कैंसिल रहेगी।
  • 06510 दानापुर-एसबीसी एक्सप्रेस अपने प्रारंभिक स्टेशन से 25 सितंबर एवं 02 अक्टूबर को कैंसिल रहेगी।
  • 07021 सिकंदराबाद-दानापुर एक्सप्रेस अपने प्रारंभिक स्टेशन से 26 सितंबर एवं 03 अक्टूबर को कैंसिल रहेगी।
  • 07022 दानापुर-सिकंदराबाद एक्सप्रेस अपने प्रारंभिक स्टेशन से 27 सितंबर एवं 04 अक्टूबर को कैंसिल रहेगी।
  • 07031 सिकंदराबाद-निजामुद्दीन एक्सप्रेस अपने प्रारंभिक स्टेशन से 22 सितंबर एवं 29 सितंबर को कैंसिल रहेगी।
  • 07032 निजामुद्दीन-सिकंदराबाद एक्सप्रेस अपने प्रारंभिक स्टेशन से 24 सितंबर एवं 01 अक्टूबर को कैंसिल रहेगी।
  • 04717 हिसार-तिरुपति एक्सप्रेस अपने प्रारंभिक स्टेशन से 21 सितंबर, 28 सितंबर, एवं 05 अक्टूबर को कैंसिल रहेगी।
  • 04718 तिरुपति-हिसार एक्सप्रेस अपने प्रारंभिक स्टेशन से 23 सितंबर, 30 अक्टूबर, एवं 07 अक्टूबर को कैंसिल रहेगी।
  • 02185 रीवा-सीएसएमटी स्पेशल ट्रेन अपने प्रारंभिक स्टेशन रीवा से 8 एवं 15 सितंबर को कैंसिल रहेगी ।
  • 02186 सीएसएमटी-रीवा स्पेशल ट्रेन अपने प्रारंभिक स्टेशन सीएसएमटी से 9 एवं 16 सितंबर को कैंसिल रहेगी।

इन ट्रेनों के रूट हुए डायवर्ट

  • 10 सितंबर व 17 सितंबर को जबलपुर से प्रस्थान करने वाली गाड़ी संख्या 11449 जबलपुर–श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा एक्सप्रेस को व्हाया मथुरा–अलवर–रेवारी–अस्थल बोहर-रोहतक से होकर जाएगी।
  • 11 सितंबर को श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा से जाने करने वाली गाड़ी संख्या 11450 श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा-जबलपुर एक्सप्रेस को व्हाया रोहतक-अस्थल बोहर-रेवारी-अलवर-मथुरा से होकर जाएगी।
  • 14 सितंबर को कोटा से प्रस्थान करने वाली गाड़ी संख्या 19803 कोटा-श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा एक्सप्रेस को व्हाया गंगापुरसिटी-दौसा-रेवारी–अस्थल बोहर-रोहतक से होकर जाएगी।
  • 8 सितंबर व 15 सितंबर को श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा से प्रस्थान करने वाली गाड़ी संख्या 19804 श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा-कोटा एक्सप्रेस को व्हाया रोहतक-अस्थल बोहर-रेवारी-दौसा-गंगापुरसिटी से होकर जाएगी।
  • 12708 निजामुद्दीन – तिरुपति एक्सप्रेस अपने प्रारंभिक स्टेशन से 8 सितंबर, 11 सितंबर को परिवर्तित मार्ग वाया पलवल – मथुरा-बयाना-सोगरिया-रूठीयाई जं-बीना होकर जाएगी।
  • 12808 निजामुद्दीन-विशाखापट्टनम एक्सप्रेस अपने प्रारंभिक स्टेशन से 9 सितंबर, 10 सितंबर, 12 सितंबर को परिवर्तित मार्ग पलवल-मथुरा-बयाना-सोगरिया-रूठीयाई जं. -बीना से जाएगी।
  • 09322 श्री माता वैष्णो देवी कटरा – डॉ अम्बेडकर नगर एक्सप्रेस अपने प्रारंभिक स्टेशन से 08 सितंबर, 10 सितंबर, 12 सितंबर को परिवर्तित मार्ग पलवल – मथुरा – बयाना – सोगरिया – रूठीयाई जं. – बीना से जाएगी।
  • 12616 नई दिल्ली – डॉ एमजी रामचंद्रन सेंट्रल एक्सप्रेस अपने प्रारंभिक स्टेशन से 12 सितंबर तक परिवर्तित मार्ग पलवल – मथुरा – बयाना – सोगरिया – रूठीयाई जं. – बीना से जाएगी।
  • 19054 मुजफ्फरपुर जं. – सूरत एक्सप्रेस अपने प्रारंभिक स्टेशन से 8 सितंबर, 15 सितंबर को परिवर्तित मार्ग वाया इटावा – भिंड – ग्वालियर होकर जाएगी।
  • 15045 गोरखपुर जं. – ओखा एक्सप्रेस अपने प्रारंभिक स्टेशन से 12 सितंबर को परिवर्तित मार्ग इटावा – भिंड – ग्वालियर से जाएगी।
Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *