जबलपुर- थाना मदनमहल अंतर्गत शासकीय मानकुंवर बाई कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय की एक छात्रा द्वारा साइबर फ्रॉड की शिकायत की है कि उसको एक अज्ञात नंबर से फ़ोन आया कि आपके फ़ोन से कुछ आपत्तिजनक वीडियो शेयर करे गये हैं जिससे आपके ख़िलाफ़ कंप्लेंट हुई है, आप पैसे ट्रांसफ़र करिए नही तो कार्यवाही की जायेगी। छात्रा ने इस तरह का साइबर फ्रॉड दो अन्य लड़कियों के साथ होना भी बताया। घटना का संज्ञान लेते हुए थाना मदनमहल में FIR पंजीबद्ध कर अपराध विवेचना में लिया गया है।


