सिलौंडी में आगामी गणेश पर्व को लेकर शांति समिती की बैठक का आयोजन किया गया । जिसमें नायब तहसीलदार,चौकी प्रभारी , जनप्रतिनिधि,गणेश उत्सव के प्रतिनिधि ,कोटवार ,टेंट वालों की उपस्थिति रही है । चौकी प्रभारी ने समिती से बिना अनुमति डी जे नही बजाने का निर्देश दिया है । नायब तहसीलदार ने लिखित आवेदन देकर डी जे की अनुमित ले की बात कही है । सभी सरपंचों को विसर्जन स्थल पर प्रकाश की व्यवस्था का निर्देश भी दिया है । बैठक में नायब तहसीलदार दिनेश आसाठी ,चौकी प्रभारी दिनेश कुमार ,भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुरेश राय ,मंडल अध्यक्ष डॉक्टर प्रशांत राय, सरपंच अनिल बागरी , सरपंच कैलाश चंद्र जैन पूर्व सरपंच गणेश साहू आदि को उपस्थित रहें।
धीरज जैन की रिपोर्ट


