रिपोर्टर सीमा कैथवास
नर्मदापुरम। ज्ञानोदय आवासीय विद्यालय नर्मदापुरम में शिक्षक दिवस कार्यक्रम गरिमामय रूप से मनाया गया। विद्यार्थियों ने सभी शिक्षकों को सम्मानित किया। संभागीय उपायुक्त जनजातीय कार्य जे.पी. यादव ने विद्यालय के प्राचार्य हरगोविन्द दुबे, शिक्षकगण लखन दुबे, श्रीमती वंदना श्रीवास्तव, श्रीमती प्रभा मिश्रा, श्रीमती मीना चौधरी, श्रीमती कांती राजपूत, राजीव दूबे, संदीप त्रिपाठी, श्रीमती अनुराधा दुबे, मुकेश मालवीय, शिवचरण चौरे को उत्कृष्ट परिणाम देने एवं अभिनव कार्यों के लिए शिक्षकों को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री यादव ने कहा कि शिक्षक बच्चों में ज्ञान के विकास के साथ-साथ देश के सांस्कृतिक मूल्यों के बारे में भी अवगत कराये। बच्चों में सहयोग एक दूसरे का सम्मान तथा संवेदनशीलता की भावना जागृत हो ऐसा प्रयास किया जाए। शिक्षक अपना आंकलन केवल मार्कशीट के नंबर के आधार पर न कर इस बात से भी करें कि वे बच्चों में सामाजिक, सांस्कृतिक एवं समन्वयकारी गुणों का विकास कर पाये कि नहीं। श्री यादव ने प्रदेश के 10 ज्ञानोदय विद्यालयों में से परीक्षा परिणाम के आधार पर शीर्ष पर रहने के लिए प्राचार्य, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि राज्य स्तरीय बैठक में उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम के लिए प्रमुख सचिव तथा माननीय मंत्री जी द्वारा प्रशंसा व्यक्त की तथा अन्य ज्ञानोदय विद्यालयों को भी नर्मदापुरम ज्ञानोदय विद्यालय से प्रेरणा लेने की सलाह दी। श्री यादव ने बच्चों से कहा कि वे इस विद्यालय में किस लिए आये हैं. उस उद्देश्य का ध्यान रखें। एकाग्रचित्त होकर अध्ययन कार्य करें। अनुशासन को सदा बनाये रखें तथा ऐसा कोई भी कार्य न करें जिससे वर्तमान एवं भविष्य पर प्रतिकूल प्रभाव न पड़े। इस अवसर पर विद्यालय के विद्यार्थियों तनीषा ठाकरे, अंबिका ठाकरे, अशिता दामले, निशा यादव, स्वाति सामरे, नेहा अहिरवार, प्रिंस मालवीय, सानू बारसे, तमन्ना पाटिल, खुशबू बारसे, कनक खातरकर, वाणी सांगुले, प्रिंस नागले, सोनाक्षी नागवंशी, मोहित झारे, जान्हवी साक्षी भुमरकर ने कविता, गीत एवं वकतव्य के माध्यम से सम्मान प्रदर्शित किया। कार्यक्रम का संचालन मवेशी झरबड़े एवं हर्ष मेशराम द्वारा किया गया।


