MPNEWSCAST
सर्वप्रथम विद्यालय प्राचार्य श्री एस के सिंहा जी ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया ।
सभी शिक्षक शिक्षिकाओं को कक्षा 11वीं व 12वीं के छात्रों ने पुष्प कुछ भेंट कर आमंत्रित किया। सर्वप्रथम कक्षा 11वीं व 12वीं की छात्राओं ने गणेश स्तुति की नृत्य के माध्यम से प्रस्तुति दी संगीत शिक्षक राकेश जेदिया ने एक सुमधुर गीत की प्रस्तुति दी कक्षा 12वीं कॉमर्स एवं साइंस की छात्राओं ने नृत्य की अद्भुत प्रस्तुति दी प्राचार्य महोदय ने अपने उद्बोधन में विद्यालय जीवन के अपने अनुभवों को छात्रों से साझा किया एवं जीवन में शिक्षक के महत्व पर प्रकाश डाला कक्षा 12वीं की छात्राओं ने रंगारंग गीतों पर आधारित सुंदर नृत्य की प्रस्तुति दी
फाइन आर्ट्स के शिक्षक श्री मौर्य ने चित्रकारी आसानी से कैसे करें इसका सुंदर उदाहरण प्रस्तुत किया ।
हिंदी शिक्षक की योगेश गुप्ता ने विविध हास्य व्यंग्य से भरे किस्सों की सुंदर प्रस्तुति देकर सभी का खूब मनोरंजन किया।
इस दौरान शिक्षकों को कुछ खेल भी खिलाएं गए जिसमें बहुत आनंद आया शिक्षिका मोनिका नाकरा ने एक सुंदर गीत की प्रस्तुति दी कुछ अन्य नृत्य की प्रस्तुति एवं शिक्षकों को पारितोषिक वितरण पशचात कार्यक्रम संपन्न हुआ इस अवसर पर अथर्व मिश्रा ने अपने अनुभव साझा किया विद्यालय के हेड बॉय आदित्य त्रिसोलिया ने आभार प्रदर्शन किया तथा मंच संचालन मृगांक मणि त्रिपाठी, पायल विनीता एवं अनुष्का ताम्रकार ने किया।


