कटनी जिले के स्लीमनाबाद के छपरा माइंस समीपम जबलपुर और कटनी के जुआड़ी जमा रहे हैं जुआं की महफिल। एक दिन बाद स्थान बदलकर तेवारी पेट्रोल पंप के आगे कोकटेल होटल के पास भी बैठा रहे जुआं फड़। जबलपुर सिहोरा कटनी दमोह से चार पहिया वाहनों में पहुंच रहे बड़े जुआड़ी। छपरा निवासी प्रमोद पटेल ने कटनी एसपी को भेजी टिकट शिकायत में बताया है कि आलोक अकबर, राजेश, रानू, पिंटू आदि लोगों द्वारा स्थान बदलकर दो जगह जुआं फड़ संचालित किया जा रहा है। ग्रामीणों के विरोध करने पर धमकी दी जाती है कि जाओ जहां शिकायत करना है कर दो, हमारा कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता। ग्रामीणों का कहना है कि जुआं फड़ में जमकर शराब खोरी भी हो रही है। एक जगह पर लगभग 70 से 80 लोगों की मौजूदगी और शराब खोरी से ग्रामीण दहशत में है।
रिपोर्टर शैलेश पाठक


