पुलिस अधीक्षक जनपद कन्नौज अमित कुमार आनन्द द्वारा अपराध, अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक कन्नौज अजय कुमार के कुशल निर्देशन में क्षेत्राधिकारी तिर्वा प्रियंका बाजपेई के निकट पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष इन्दरगढ़ पारूल चौधरी के कुशल नेतृत्व में थाना इन्दरगढ़ पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 224/2024 धारा 309(4),317(2) BNS में प्रकाश में आये अभियुक्त 1 संचिति यादव पुत्र धीरेन्द्र उर्फ धीरी यादव उम्र करीब 19 वर्ष निवासी ग्राम मिर्जापुर थाना सौरिख जनपद कन्नौज 2. जीशान पुत्र शहाबुद्दीन उम्र करीब 19 वर्ष निवासी ग्राम पिपरौली शिव थाना बेला जनपद औरैया 3.सचिन पुत्र सर्वेश कुमार उम्र करीब 20 वर्ष निवासी ग्राम पट्टी ज्ञानी थाना बेला जनपद औरैया व 02 नफर बाल अपचारी के कब्जे से दिनांक 16.08.2024 को थाना इंदरगढ़ क्षेत्रांतर्गत हुई लूट की घटना से सम्बन्धित एक अदद मोटरसाइकिल व एक अदद मोबाइल व एक अदद तमंचा 315 बोर व 02 अदद जिंदा कारतूस व थाना तिर्वा से चोरी एक अदद मोटरसाइकिल हीरो होन्डा स्पलेन्डर बरामद हुई गिरफ्तार
अभियुक्तगण को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है ।
*संक्षिप्त विवरण :-* दिनांक 16.08.2024 को वादी राजन पुत्र स्व0 भंवरपाल निवासी ग्राम राजा रामपुर थाना सौरिख जनपद कन्नौज ने मोटर साइकिल स्पेन्डर प्लस न0 UP 74 AK 0784 अज्ञात व्यक्तियों द्वारा लूट करने के सम्बन्ध में थाना इन्दरगढ़ पर मु0अ0सं0 224/2024 धारा 309(4)/317(2) बी0एन0एस0 में मुकदमा पंजीकृत कराया था। दिनांक 02.09.2024 को कटैया नहर पुल के पास चैंकिग के दौरान 03 व्यक्ति एक स्पेलेन्डर प्लस मोटर साईकिल से आते हुये दिखायी दिये जिनकी पूछताक्ष से अपना नाम सन्चित यादव पुत्र धीरेन्द्र उर्फ धीरी यादव निवासी ग्राम मिर्जापुर थाना सौरिख जनपद कन्नौज बताया व दो बालअपचारी तथा सन्चित यादव के कब्जे से एक अदद देशी तमंचा 315 बोर व 02 अदद जिंदा कारतूस 315 बोर व एक लूटा गया 01 अदद मोबाइल व 700 रुपये नगद बरामद हुये तथा दो बाल अपचारीयों से क्रमशः 450 रुपये व 300 रुपये नगद बरामद हुये तथा उपरोक्त अभि0 संचित की निशानदेही पर एक अन्य स्थान से चोरी की गयी मोटरसाइकिल ग्राम पिपरोली शिव थाना बेला औरैया में स्थित अभि0 जीशान व सचिन की दुकान से बरामद हुई बरामदगी के आधार पर अभि0 जीशान व सचिन उपरोक्त को मुकदमा उपरोक्त में गिरफ्तार किया गया तथा गिरफ्तार अभियुक्तगणों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है ।
*गिरफ्तारशुदा अभियुक्ता का नाम व पता :-*
1.सन्चित यादव पुत्र धीरेन्द्र उर्फ धीरी यादव उम्र करीब 19 वर्ष निवासी ग्राम मिर्जापुर थाना सौरिख जनपद कन्नौज
2.जीशान पुत्र शहाबुद्दीन उम्र करीब 19 वर्ष निवासी ग्राम पिपरौली शिव थाना बेला जनपद औरैया
3.सचिन पुत्र सर्वेश कुमार उम्र करीब 20 वर्ष निवासी ग्राम पट्टी ज्ञानी थाना बेला जनपद औरैया
4. 02 बाल अपचारी
*बरामदगी:-*
1. एक अदद देशी तमंचा 315 बोर
2. 02 अदद जिंदा कारतूस 315 बोर
3. 01 अदद लूटा गया मोबाइल
4. 02 अदद मोटरसाइकिल
5. 1450 रूपये नगद
*पूछताछ का विवरण:-*
अभियुक्त संचित ने पूछताछ में बताया कि हम लोग सुनसान स्थानो पर खडे होकर हम लोगो में से एक व्यक्ति राह चलते मोटरसाइकिल सवार अकेले व्यक्ति को देखकर उनसे लिफ्ट मांगते है तथा मोटरसाइकिल रुकने के बाद हमारे साथी भी आ जाते है ओर तमंचा लगाकर मोटरसाइकिल व अन्य सामान छीन भी लेते है तथा छीनी हुई मोटरसाइकिल को बेला थाना क्षेत्र में स्थित अपने साथी जिसान व सचिन की दुकान पर मोटरसाइकिल कटवा देते है तथा सभी टुकडो को अलग अलग ग्राहको को बेच देते है तथा लूटा हुआ अन्य सामान अलग अलग जगह कम दाम में बेच देते हैं ।
*गिरफ्तारी करने वाली टीम –*
1.थानाध्यक्ष पारुल चौधरी,
2.उ0नि0 बृजेश यादव
3.उ0नि0 सुरेश चन्द
4.हे0का0 431 उमेश कुमार
5.का0 254 रीतेश कुमार
6.का0 750 दिलीप कुमार
7.का0 531 प्रशान्त कुमार
8.का0 352 कन्हैया यादव
9.का0 1046 दिनेश कुमार
10.का0 27 पवन दीक्षित
11.का0 54 सुमित कुमार
12. का0 659 मनीष कुमार
समस्त थाना इंदरगढ़


