• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Tuesday, March 10, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश नर्मदापुरम

सभी स्वस्थ एवं शिक्षित रहे इसलिए स्कूल समय पर खुलें, अस्पतालों में मरीजों को सुविधा मिले,सभी कलेक्टर्स यह सुनिश्चित करें : संभागायुक्त श्री तिवारी

by Manish Gautam Chiefeditor
September 2, 2024
in नर्मदापुरम
0
सभी स्वस्थ एवं शिक्षित रहे इसलिए स्कूल समय पर खुलें, अस्पतालों में मरीजों को सुविधा मिले,सभी कलेक्टर्स यह सुनिश्चित करें : संभागायुक्त श्री तिवारी
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

 

रिपोर्टर सीमा कैथवास

सभी सीईओ जिला पंचायत यह सुनिश्चित करेंगे की सड़कों पर निराश्रित मवेशी ना दिखे…

कोदो और कुटकी जैसे श्री अन्न फसल गिरदावरी में वास्तविक रूप से इंद्राज होंगे…

संभागायुक्त ने गूगल मीट के माध्यम से सभी कलेक्टर्स एवं सीईओ जिला पंचायत को दिए निर्देश….

नर्मदापुरम। नर्मदापुरम संभागायुक्त के जी तिवारी ने सोमवार गूगल मीट के माध्यम से सभी कलेक्टर को निर्देश दिए कि सभी स्वस्थ एवं शिक्षित रहे इसलिए सभी स्कूल समय पर खुलें, आंगनबाड़ी केंद्र समय पर खुले एवं बच्चों को पोषण आहार समय पर मिले। सभी चिकित्सालय एवं स्वास्थ्य केदो पर पहुंचने वाले मरीजों को पर्याप्त उपचार मिले एवं उन्हें सभी स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया हो। संभागायुक्त ने निर्देश दिए की यह सभी कलेक्टर्स की जिम्मेदारी होगी कि सभी स्कूल एवं आंगनबाड़ी समय पर खुलें एवं मरीज को स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया हो। संभागायुक्त ने कहा कि शिक्षा एवं स्वास्थ्य के क्षेत्र में बहुत सुधार की आवश्यकता है। सभी कलेक्टर्स यह सुनिश्चित करें कि शिक्षक समय पर स्कूल पहुंचे, एवं मरीज को स्वास्थ्य सुविधाएं समय पर मिले। उन्होंने कहा कि इसके लिए सतत निरीक्षण एवं मॉनिटरिंग की जाए। संभागायुक्त ने निर्देश दिए कि सितंबर माह से ही सभी कलेक्टर्स इस कार्य में जुट जाएं। उन्होंने कहा कि कलेक्टर्स अपने सभी एसडीएम, सीडीपीओ, सीएमएचओ, बीएमओ, डीपीसी, बीआरसी, बीईओ, को कनेक्ट करें और सप्ताह में दो दिन ब्रीफिंग कर शिक्षा एवं स्वास्थ्य व्यवस्था में हो रहे सुधार की जानकारी लें। संभागायुक्त ने निर्देश दिए की सभी डीपीसी, डीईओ, बीआरसी, बीईओ, स्कूल खुलने के पहले पहुंचकर निरीक्षण कर सभी व्यवस्थाओं का जायजा ले। उन्होंने कहा कि स्कूल एवं आंगनबाड़ी केंद्र बंद होने के पहले भी पहुंचे और सभी व्यवस्थाएं देखकर निरीक्षण टीप अनिवार्य रूप से लिखे। उन्होंने कहा कि सभी चिकित्सालय एवं स्वास्थ्य केदो में सीएमएचओ चिकित्सालय की व्यवस्था की सतत मॉनिटरिंग करेंगे। सभी बीएमओ स्वास्थ्य केंद्रों में मिलने चाहिए। उन्होंने निर्देश दिए की कलेक्टर स्वयं किसी स्कूल आंगनबाड़ी एवं चिकित्सालय का आकस्मिक निरीक्षण कर व्यवस्था की मॉनिटरिंग करें, और निरीक्षण टीप अनिवार्य रूप से लिखें। संभागायुक्त ने कहा कि ओपीडी और आईपीडी में मरीज बढ़ रहे हैं या घट रहे हैं इसकी भी मॉनिटरिंग चलती रहे।

सभी चिकित्सालय में सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता रहे

संभागायुक्त ने सभी कलेक्टर्स को निर्देश दिए कि वे जिला चिकित्सालय एवं स्वास्थ्य केदो में पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करें। सभी चिकित्सालय में और पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था रहे, इसके लिए सभी कलेक्टर्स आकस्मिक रूप से चिकित्सालय का निरीक्षण अनिवार्य रूप से करें और देखें की चिकित्सालय में सुरक्षा व्यवस्था कैसी है। उन्होंने कहा कि सुरक्षा ऑडिट भी अनिवार्य रूप से किया जाए। किसी भी हाल में मरीज या डॉक्टर असुरक्षित माहौल में ना रहे।

एक पेड़ मां के नाम अभियान की समीक्षा की

संभागायुक्त ने एक पेड़ मां के नाम अभियान की समीक्षा की। बताया गया की नर्मदापुरम संभाग की एक पेड़ मां के नाम अभियान में प्रदेश में अच्छी रैंकिंग है। संभागायुक्त ने निर्देश दिए की सभी जिले निरंतर पौधारोपण करें और वायु दूत एप में अनिवार्य रूप से अपनी पौधे के साथ फोटो अपलोड करें। उन्होंने कहा कि यह अभियान रुकना नहीं चाहिए अपितु इसमें निरंतर बढ़ोतरी होती रहे। उन्होंने कहा कि अभियान किसी भी स्थिति में धीमा ना पड़े।

सभी सीईओ सुनिश्चित करेंगे की सड़कों पर निराश्रित मवेशी ना रहे

संभागायुक्त ने निर्देश दिए की समस्त जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी यह सुनिश्चित करेंगे की वर्षा काल में निराश्रित मवेशी नेशनल हाईवे या स्टेट हाईवे की सड़कों पर बैठे हुए दिखाई ना दे। उन्होंने कहा कि सभी पशुओं को गौशाला में स्थानांतरित किया जाए। संभागायुक्त ने कहा कि सड़कों से लगे ग्राम पंचायत को भी यह जिम्मेदारी दी जाए कि वह पशुओं का सड़कों पर बैठना रोके। संभागायुक्त ने कहा कि सेमरी हरचंद, तवा ब्रिज, सुखतवा, केसला, में विशेष रूप से निराश्रित मवेशी बहुतायत में बैठे दिखाई देते हैं। उन्होंने सभी सीईओ को निर्देश दिए कि वह रात्रि में जाकर अनिवार्य रूप से इन जगहों का निरीक्षण करें। संभागायुक्त ने निर्देश दिए की सड़कों से लगी ग्राम पंचायत के सचिव एवं रोजगार सहायक तथा जनपद सीईओ को विशेष रूप से निर्देश जारी कर जिम्मेदारी सोपी जाए कि वह सड़कों पर मवेशी का बैठना हर हाल में रोके। उन्होंने कहा कि इसकी लगातार क्रॉस चेकिंग भी होती रहे।

कोदो कुटकी जैसे श्री अन्न फसल गिरदावरी में इंद्राज होंगे

संभागायुक्त ने बताया कि कोदो कुटकी जैसे श्री अन्न फसल वास्तविक रूप से फसल गिरदावरी में इंद्राज होंगे। संभाग आयुक्त ने निर्देश दिए की सभी कलेक्टर्स फसल गिरदावरी में कोदो कुटकी इंद्राज हो रहा है कि नहीं इसकी क्रॉस चेकिंग अनिवार्य रूप से करेंगे।

राजस्व महाअभियान 2.0 में किए गए कार्यों की सराहना की

संभागायुक्त ने राजस्व महाअभियान 2.0 में राजस्व प्रकरणों के निराकरण के लिए किए गए कार्यों की सराहना की, और कहां की अभियान के अंतर्गत लंबित राजस्व प्रकरणों का सफलतापूर्वक निराकरण किया गया है। उन्होंने कहा कि अभियान समाप्त होने के पश्चात भी शेष रह गए राजस्व प्रकरणो का निराकरण निरंतर होता रहे। संभाग आयुक्त ने कहा कि राजस्व अभियान में नामांतरण बटवारा के प्रकरणों का बेहतर तरीके से निराकरण किया गया है। उन्होंने कहा कि नक्शा तरमीम में चकबंदी के खसरे ज्यादा थे, अतः सभी कलेक्टर्स इसका रिव्यु अनिवार्य रूप से करें और शासन स्तर के प्रकरणों को सीएलआर स्तर पर भेजें।

आगामी पर्व एवं त्योहारों पर चाक चौबंद कानून व्यवस्था रहे

संभागायुक्त ने निर्देश दिए की 2 सितंबर से 18 सितंबर तक पर्व एवं त्योहार आ रहे हैं, इसलिए इन सभी पर्व एवं त्योहारों पर कानून व्यवस्था की स्थिति पुख्ता रहे। सभी जगह चाक चौबंद सुरक्षा व्यवस्था रहे।

संभागायुक्त ने दिये अन्य निर्देश

संभागायुक्त ने जल जीवन मिशन में और ज्यादा प्रगति लाने के निर्देश दिए, साथ ही आयुष्मान भारत योजना में भी अपेक्षित प्रगति लाने के निर्देश दिए। उन्होंने मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना, लैंड बैंक, एयर एंबुलेंस के संबंध में आवश्यक निर्देश देते हुए कहां की नर्मदापुरम एवं हरदा में एयर एंबुलेंस का उपयोग गंभीर मरीजों को एयरलिफ्ट करने के लिए हो। उन्होंने कहा कि अभी मात्र बैतूल में ही एयर एंबुलेंस का उपयोग किया गया है। उन्होंने कहा कि एयर एंबुलेंस के बारे में आम लोगों को भी जागरूक किया जाए। संभाग आयुक्त ने संबल पंजीयन, छात्रावासों के निरीक्षण, शासकीय कार्यालय में सुशासन, सर्वाइकल कैंसर, आरबीसी 6/4 के संबंध में निर्देश दिये और कहां की आरबीसी 6/4 में कोई भी प्रकरण लंबित न रहे। गूगल मीट के दौरान नर्मदापुरम कलेक्टर सोनिया मीना, बैतूल कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी, हरदा कलेक्टर आदित्य सिंह एवं समस्त जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ऑनलाइन उपस्थित थे।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading...
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
14 शिक्षकों को राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान  5 सितंबर शिक्षक दिवस पर मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव जी करेंगे सम्मान

14 शिक्षकों को राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान 5 सितंबर शिक्षक दिवस पर मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव जी करेंगे सम्मान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d