कलेक्टर श्री यादव ने बैठक में अनुपस्थित रहे जिला खेल अधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। वहीं पी एम विश्वकर्मा योजना से संबंधित प्रगति के मामले में संतोष जनक जवाब नहीं देने पर महाप्रबंधक उद्योग एवं व्यापार से स्पष्टीकरण तलब करने के निर्देश दिए गए। साथ ही राजस्व न्यायालय में पारित आदेश से संबंधित दस्तावेज की सत्य प्रतिलिपि पक्षकार को नहीं देने पर वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी कटनी को भी कारण बताओ नोटिस जारी होगा।
कलेक्टर श्री यादव ने उर्वरक उपलब्धता और किसानों को खाद वितरण की स्थिति सहित प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के हितग्राहियों के ई-केवाईसी करने के कार्य को सतत जारी रखने और गति लाने के निर्देश दिये।


