रिपोर्टर सीमा कैथवास
नर्मदापुरम। जिला शिक्षा अधिकारी शत्रुंजय सिह बिसेन ने शनिवार को सोमलवाडा एवं रोहना के शाउमावि. आकस्मिक निरीक्षण किया। रोहना के स्कूल में कुछ शिक्षक अनुपस्थित पाए गए। जिन पर नियमानुसार कार्यवाही करनें के निर्देश जारी किये जाऐंगे। सोमालवाड़ा के स्कूल में निरीक्षण के दौरान एक शिक्षक अवकाश पर एवं 09 शिक्षक उपस्थित मिले। श्री बिसेन ने प्रचार्य को निर्देश दिये कि वे गत वर्ष का परीक्षा परिणाम विषयवार कक्षावार प्रचार्य कक्ष की दीवार पर लगाये। उन्होने निर्देश दिये कि सभी शिक्षक गत वर्ष के परिक्षा परिणाम से 10 प्रतिशत अधिक परिक्षा परिणाम देवे। उन्होने कहा कि ऐसा न होनें पर सभी शिक्षको की सेवा पुस्तिका में इसकी प्रविष्टी की जाएगी। निरीक्षण के दौरान 103 छात्रों में से मात्र 72 छात्र उपस्थित थे। परिसर में पर्याप्त साफ सफाई नहीं थी एवं टॉयलेट्स गंदे पाये गये। श्री बिसेन ने टॉयलेट एवं स्कूल परिसर को स्वच्छ रखने के निर्देश दिये। उन्होने मौके पर ही कक्षा 10वी के विज्ञान विषय की ग्रह कार्य की कॉपी जांची। श्री बिसेन ने 07 सितंबर तक परिसर में व्हालीवॉल, कबड्डी एवं बेडमिंटन का ग्राउड तैयार करा कर इसकी फोटो भेजने के निर्देश दिये। श्री बिसेन ने स्कूल में एक अतिरिक्त कक्ष की मांग को देखते हुए संबंधित शाखा से राशि की मांग कर अतिरिक्त कक्ष बनाने के निर्देश दिये। उन्होने टाइम टेबल जो प्रचार्य की अलमारी में बंद था उसे निकाल कर दिवार पर चस्पा करनें के निर्देश दिये। निरीक्षण के दौरान बच्चों का शैक्षणिक स्तर कमजोर पाया गया जिस पर नाराजगी व्यक्त कर श्री बिसेन ने सभी विषयवार शिक्षकों को 15 दिवस में बच्चों के शैक्षणिक स्तर को सुधार कर इसकी रिपोर्ट जिला शिक्षा कार्यालय को प्रेषित करनें के निर्देश दिए।


