हसेरन विकासखंड की ग्राम सभा हुसैन नगर में सरकार की मनसा अनुरूप प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण सर्वे 2024 उन्मुखीकरण गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें सचिव सूरज पटेल व ग्राम सभा की वयो वृद्धि प्रधान राम किशोरी देवी ने अहम भूमिका अदा की सूरज पटेल सचिव ने ग्रामीणों को अवगत कराया की एक भी पात्र व्यक्ति छूटेगा नहीं इस आवास योजना के तहत हर गरीब को लाभ मिलेगा इस सर्वेक्षण में हर घर तक सूचना पहुंचा कर छत होगी पक्की और मजबूत अपने घर का सपना अब नहीं है दूर इस नारे के साथ प्रधान व सचिव द्वारा सर्वे गोष्टी का आयोजन सफल हुआ तथा कुछ लोगो द्वारा कुछ दिन पहले सचिव सूरज पटेल के खिलाफ मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने संबंधी शिकायत की गई थी उस संबंध में सूरज पटेल सचिव ने बताया की सीआरएस पोर्टल पर उनका मोबाइल नंबर न जुड़ने के कारण जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र बनना संभव नहीं हो पा रहा है जैसे ही नंबर जुडेगा जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र बना दिया जाएगा ग्रामीण व सूरज पटेल सचिव से बात की तो उसमें सूरज पटेल ने बताया की कुछ कथित लोगों द्वारा जबरन प्रधान वी कुछ ग्रामीण का नाम रखकर निराधार शिकायत की जा रही है इस कारण मेरे खिलाफ इस तरह षड्यंत्र रचकर खबर छापी गई ग्रामीणों ने बताया की सचिव सूरज पटेल सचिवालय में बैठते हैं किसी भी काम के लिए कहीं भटकना नहीं पड़ता है कुछ ग्रामीणों ने कहा कि सूरज पटेल सचिव के प्रति यदि कोई षड्यंत्र रचता है तो हम धरने पर बैठेंगे और उस व्यक्ति के खिलाफ कार्यवाही करवाने की मांग रखेंगे तथा प्रधान जीसे बात की तो उन्होंने बताया की हमारा सचिव सूरज पटेल से कोई मनमुटाव नहीं है सचिव सूरज पटेल ग्रामीणों की समस्याएं सुनते हैं तथा उनका निराकरण करते हैं सचिव सूरज पटेल के ऊपर आरोप लगाना निराधार है इस प्रकार ग्रामीण व प्रधान के द्वारा देखा गया कि सूरज पटेल के खिलाफ लोग षड्यंत्र रच रहे हैं सचिव के क्रियाकलापों को देखते हुए किसी भी ग्रामीण ने सचिव का विरोध करने से साफ मना कर दिया।


