• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Friday, June 26, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश नर्मदापुरम

रविन्द्र भवन में विमुक्ति दिवस का हुआ आयोजन,घुमंतु और अर्ध घुमंतु समाज के कल्याण के लिए अनेक घोषणायें की, विमुक्त,घुमन्तु और अर्द्धघुमन्तु जातियों के नागरिकों को मिलेगा विकास का पूरा लाभ : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

by Manish Gautam Chiefeditor
August 31, 2024
in नर्मदापुरम
0
रविन्द्र भवन में विमुक्ति दिवस का हुआ आयोजन,घुमंतु और अर्ध घुमंतु समाज के कल्याण के लिए अनेक घोषणायें की, विमुक्त,घुमन्तु और अर्द्धघुमन्तु जातियों के नागरिकों को मिलेगा विकास का पूरा लाभ : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

रिपोर्टर  सीमा कैथवास

नर्मदापुरम में कार्यक्रम के सीधे प्रसारण के दौरान बंजारा समाज उपस्थित रहा…..

नर्मदापुरम। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रदेश में रहने वाले विमुक्त, घुमन्तु और अर्द्धघुमन्तु समुदाय के नागरिकों को विकास का पूरा लाभ दिया जाएगा। प्राचीन काल से घुमन्तु और अर्द्धघुमन्तु जातियों ने अपने साहस और शौर्य के उदाहरण प्रस्तुत किए हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि घुमन्तु और अर्द्धघुमन्तु जातियों के युवाओं और अन्य प्रतिभाओं को शिक्षा क्षेत्र एवं अच्छे भविष्य और कॅरियर निर्माण के लिए राज्य सरकार पूर्ण सहयोग करेगी।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव आज रविंद्र भवन, भोपाल में विमुक्ति दिवस कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने घुमन्तु, अर्धघुमन्तु कल्याण विभाग द्वारा आयोजित प्रदर्शनी भी देखी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कार्यक्रम के दौरान विमुक्त, घुमन्तु और अद्धघुमन्तु कल्याण विभाग के पोर्टल समर्थ का लोकार्पण किया। कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया गया। नर्मदापुरम के कलेक्‍ट्रेट सभा कक्ष में अपर कलेक्‍टर डीके सिंह एवं बजारा समाज के प्रतिनिधी श्री हन्‍नू सिंह बंजारा एवं जिले के बंजारा समाज के लोग बड़ी संख्‍या में मौजूद थे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने घुमन्तु और अर्धघुमन्तु समाज के कल्याण के लिए अनेक घोषणायें कीं

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि इन जातियों को एक स्थान का निवासी घोषित करने के उद्देश्य से एक स्थान मान्य करते हुए मूल मुकाम को दर्ज किया जाएगा। इसके अनुसार आवश्यक अभिलेख तैयार करने में मदद मिलेगी। इससे घुमन्तु और अर्द्धघुमन्तु समुदाय की वे जातियां जो वर्तमान में कल्याण योजनाओं से छूटी हुई हैं उन्हें भी योजनाओं का लाभ दिया जा सकेगा। भाट, चारण, बेलदार, पारधी, कुचबंदिया आदि जातियों को भी योजनाओं का लाभ प्रदान किया जाएगा। कबूतरी, कालबेलिया, सिकलीगर, बांछड़ा आदि जातियों के लिए विशेष योजना बनेगी। गड़रिया, लोहार जाति एवं अन्य जातियों के लिए आवश्यकतानुसार आवास व्यवस्था की जाएगी। प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ देते हुए इन जातियों के नागरिकों को बिजली, पानी जैसी बुनियादी सुविधाएं दी जाएंगी। युवाओं को आवश्यक प्रशिक्षण का लाभ दिया जाएगा। अग्निवीर और अन्य योजनाओं से लाभान्वित करने पर ध्यान दिया जाएगा। इन जातियों के युवाओं के लिए खेल क्षेत्र में भी आवश्यक प्रशिक्षण की व्यवस्था की जाएगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि संभाग स्तर पर इन जातियों की लोक संस्कृति को प्रोत्साहन देने के लिए प्रयास किए जाएंगे एवं शहरों में बनने वाले गीता भवनों से भी समाज की जातियों को जोड़ा जाएगा। इन जातियों के लिए मांगलिक भवन भी निर्मित किए जाएंगे एवं उनके विकास के लिए निरंतर संवाद का सिलसिला चलेगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आवश्यक सामाजिक रीतियों में समय अनुकूल सुधार की आवश्यकता पर भी जोर दिया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विमुक्ति दिवस के पूरे प्रदेश में आयोजन के लिए विभाग एवं आयोजक संस्थाओं को बधाई दी। समुदाय के कुछ लोगों के अपराध से संलग्न होने पर सम्पूर्ण समुदाय अपराधी नहीं माना जा सकता। बदलते दौर में सजा अपराधी को देने, न कि समाज को देने का भाव भी विकसित हुआ है। कार्यक्रम में बंजारा लोक कलाकार रीना पवार ने प्रभावी नृत्य प्रस्तुत किया। नृत्य कार्यक्रम के लिए मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कलाकार रीना जी को 21 हजार की प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की।

घनश्याम भट्ट के ग्रुप ने दी कठपुतली की प्रस्तुति

विमुक्ति दिवस समारोह में घनश्याम भट्ट ग्रुप ने कठपुतली कला की शानदार प्रस्तुतियां दीं। कठपुतली कलाकार दल ने राज्य शासन की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की रोचक जानकारी दी। कलाकार ग्रुप में जगदीश भट्ट, राहुल भट्ट, राजू भट्ट और जयराम राणा भी शामिल थे। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण विभाग विमुक्त घुमन्तु और अर्द्धघुमन्तु कल्याण विभाग राज्‍य मंत्री स्‍वतंत्र प्रभार श्रीमती कृष्णा गौर उपस्थित रही।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
सिलौंडी में भगवान श्रीकृष्ण की छठी का पर्व मनाया

सिलौंडी में भगवान श्रीकृष्ण की छठी का पर्व मनाया

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d