महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती अलका लांबा के निर्देशानुसार प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती विभा पटेल के नेतृत्व में भोपाल में जवाहर भवन रोशनपुरा चौराहा,न्यू मार्केट पर नारी न्याय आंदोलन आयोजित किया गया जिसमें पूरे प्रदेश एवम जिले तथा ब्लाक महिला कांग्रेस की पदाधिकारी एवम सदस्याएं उपस्थित रही। जिसमें कटनी जिला शहर महिला कांग्रेस अध्यक्ष सुश्री रजनी वर्मा भी अपनी टीम के साथ उपस्थित रही,जहाँ प्रदेश के मंच से कटनी महिला जिलाध्यक्ष रजनी वर्मा ने सभी बहनों के हक के लिए उन्हें संबोधित किया। कटनी से प्रमुख रुप से प्रदेश सह सचिव श्रीमती सुमन रजक, जिला उपाध्यक्ष श्रीमती अदिता वर्मा सहित अनेक महिला नेत्रियां लाल ड्रेस कोड में उपस्थित रही। महिलाओं ने धरना प्रदर्शन किया। महिलाओ के राज भवन की ओर प्रस्थान करते ही पुलिस ने उन्हें रोकने का बल पूर्वक प्रयास किया, तब महिलाओं ने जबरजस्त नारे बाजी की। इसी बीच पुलिस की धक्का मुक्की में प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती विभा पटेल चक्कर खा कर नीचे गिर गई तब फिर महिलाओं ने सरकार विरोधी जोरदार नारे लगाते हुए अपने संघर्ष और यात्रा को आगे बढ़ाया। महिलाओ के हक के लिए महिला कांग्रेस सदैव संघर्षरत एवम वचनबद्ध है,और न्याय का हक मिलने तक ये लड़ाई जारी रहेगी।


