• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Tuesday, June 23, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कालापीपल

आने वाले त्यौहारों को मिलजुलकर शांति के साथ मनाए- कलेक्टर सुश्री बाफना आयोजक वालेंटियर्स की सूची उपलब्ध कराएं – पुलिस अधीक्षक श्री राजपूत —- शांति समिति की बैठक संपन्न

by Manish Gautam Chiefeditor
August 30, 2024
in कालापीपल
0
आने वाले त्यौहारों को मिलजुलकर शांति के साथ मनाए- कलेक्टर सुश्री बाफना आयोजक वालेंटियर्स की सूची उपलब्ध कराएं – पुलिस अधीक्षक श्री राजपूत —- शांति समिति की बैठक संपन्न
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

रिपोर्टर बबलू जयसवाल
आगामी माह में आने वाले प्रमुख त्यौहार जैसे- पर्यूषण पर्व, गणेश चतुर्थी, डोल ग्यारस, मिलाद-उन-नबी, अनंत चतुर्दशी एवं अन्य पर्व शांति एवं सौहार्द्रपूर्वक मनाये जाने के लिए आज कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक संपन्न हुई। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक श्री यशपाल सिंह राजपूत भी उपस्थित थे।

कलेक्टर सुश्री बाफना ने सभी धर्मावलंबियों से अनुरोध किया कि आने वाले त्यौहारों को मिलजुलकर शांति के साथ मनाएं। त्यौहारों के दौरान कार्यक्रमों एवं समारोह के लिए विधिवत अनुमति प्राप्त करें। कार्यक्रमों की सूची प्रशासन को उपलब्ध कराएं। चल समारोह तय मार्ग से निकालें। जुलूस में खरतनाक स्टंटबाजी नहीं करें। सोशल मीडिया का उपयोग जवाबदारी के साथ करें, अफवाहों आदि पोस्ट नहीं करें और इससे बचें। नदियों में प्रतिमाओं का विसर्जन नहीं करें। नगर पालिका द्वारा प्रतिमाओं के विसर्जन के लिए स्थल निर्धारित किया जायेगा। कलेक्टर ने अनुविभागीय अधिकारी सुश्री मनीषा वास्कले को निर्देश दिये कि वे थानावार शांति समिति की बैठक लें। कलेक्टर ने सीएमओ नगरपालिका डॉ. मधु सक्सेना को निर्देश दिये कि वे त्यौहारों के दौरान नगर की साफ-सफाई की व्यवस्था माकूल रखें, पशुओं को गौशाला भेजें। विद्युत वितरण कंपनी के अधीक्षण यंत्री श्री एसएन वर्मा को कलेक्टर ने निर्देश दिये कि त्यौहारों के दौरान विद्युत प्रदाय सुचारू रहे।

पुलिस अधीक्षक श्री राजपूत ने कहा कि जुलूस के दौरान किसी भी तरह के धारदार हथियारों का प्रदर्शन प्रतिबंधित रहेगा। गणेश उत्सव आयोजक अपने-अपने पण्डालों के वालेंटियर्स की सूची अपने क्षेत्र के थाना प्रभारी को उपलब्ध कराएं। त्यौहारों को मिलजुलकर आपसी सामन्‍जस्य के साथ मनाएं। विद्युत वितरण कंपनी के अधीक्षण यंत्री श्री वर्मा ने कार्यक्रम आयोजकों से कहा कि आयोजन स्थल पर विधिवत विद्युत कनेक्शन प्राप्त कर ही विद्युत का उपयोग करें।

इस अवसर पर श्री आशीष नागर, श्री मनीष सोनी एवं श्री किरण सिंह ठाकुर ने गणेश उत्सव एवं अन्य त्यौहारों की विस्तार से जानकारी दी। श्री नागर ने बताया कि नगर में अनंत चतुर्दशी पर प्रतिमाओं के एकत्रीकरण के लिए ट्रेफिक पाईंट, चीलर नदी एवं आजाद चौक कुल तीन स्थल बनाए गए हैं। इन स्थलों से प्रतिमाओं को एकत्रित कर विधि विधान के साथ निर्धारित स्थल पर विसर्जित की जायेगी। श्री मंगल नाहर ने जैन समाज के त्यौहारों की जानकारी दी। श्री नईम कुरैशी एवं श्री असलम शाह ने मिलाद-उन-नबी पर्व एवं जुलूसों के आयोजनों के बारे में बताया। इसी तरह गुर्जर समाज के प्रतिनिधि ने देवनारायण जयंती की जानकारी दी। इस अवसर पर श्री नरेश कप्तान एवं श्री गोविन्द सोनी ने नगर के यातायात एवं अन्य समस्याओं से अवगत कराया।

इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री बीएस सोलंकी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री टीएस बघेल, सीएमएचओ डॉ. अजय साल्विया, कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण श्री एमएस डेहरिया, एसडीओपी श्री टीसी पंवार, पूर्व विधायक श्री पुरूषोत्तम चन्द्रवंशी, श्री इमरान खरखरे, श्री महेन्द्र सिंह सेंगर, नेता प्रतिपक्ष श्री अजीज मंसूरी सहित शांति समिति के सदस्यगण मौजूद थे।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
*किसी भी दिन हो सकता है बड़ा हादसा*  *क्या अभी तक किसी बड़े हादसे के इंतजार में बैठा विजयराघवगढ़ प्रशासन..?*

*किसी भी दिन हो सकता है बड़ा हादसा* *क्या अभी तक किसी बड़े हादसे के इंतजार में बैठा विजयराघवगढ़ प्रशासन..?*

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d