उनके बहुमुखी कल्याण, स्वरोजगार एवं बंदियो के जीवन में उन्नति के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन के अन्तर्गत न्यू टेक एजूकेशनल सोसाइटी के सौजन्य से 14 बंदियों को एल0ई0डी0 बनाने जाने एवं मरम्मत कराये जाने सम्बन्धी प्रशिक्षण समाप्त होने के पश्चात मूल्यांकन परीक्षा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। परीक्षा उपरान्त सभी प्रशिक्षार्थी बंदियों को प्रमाण-पत्र उपलब्ध कराया जायेगा। प्रशिक्षण के पश्चात एक बंदी कारागार से रिहा हो गया था। उसके द्वारा भी कारागार पर उपस्थित होकर परीक्षा दी गयी। अधीक्षक मो0 अकरम खॉ द्वारा प्रशिक्षण प्राप्त बंदियों की सहायता करने हेतु पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया गया। कार्यक्रम में जेल अधीक्षक मो0 अकरम खॉ के साथ, सहायक शिक्षा अध्यापक श्री मनोज कुमार कटियार, प्रभारी मुख्य कार्यालय श्री पंकज कुमार, श्री पवन मिश्रा न्यू टेक एजूकेशनल सोसाइटी के प्रोजेक्ट हेड, मूल्यांकनकर्ता श्री इन्द्रमणि, सेन्टर मेैनेजर श्री पवन कुशवाहा, कक्ष निरीक्षक श्री भूपेन्द्र वर्मा जेल वार्डर उपस्थित रहे।


