रिपोर्टर सीमा कैथवास
नर्मदापुरम। होमगार्ड के जवानों ने नर्मदापुरम मुख्यालय के नाव घाट से नदी में कूद कर उस पार जाने की कोशिश करने वाले राघवेंद्र पिता मन्नू लाल निवासी बंगाली कॉलोनी 28 वर्ष को डूबने से बचाया। राघवेंद्र बीच रास्ते में सांस फूल जाने के कारण नदी के बहाव में बहने लगे थे। सेठानी घाट पर तैनात होमगार्ड जवानों ने तत्काल नाव में जाकर उन्हें सकुशल बचाया।


