• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Friday, June 19, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश विदिशा

त्यौहार भाईचारे के प्रतीक शांति समिति की बैठक सम्पन्न अफवाहो पर ध्यान ना दें-कलेक्टर

by Manish Gautam Chiefeditor
August 25, 2024
in विदिशा
0
त्यौहार भाईचारे के प्रतीक शांति समिति की बैठक सम्पन्न  अफवाहो पर ध्यान ना दें-कलेक्टर
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

गंज बासौदा से जिला ब्यूरो मुकेश चतुर्वेदी

विदिशा जिले का इतिहास रहा है कि सभी त्यौहार भाईचारे की भावना को और अधिक बढ़ावा देते है। आगामी त्यौहारो के परिपेक्ष्य में की जाने वाली तैयारियों की बिन्दुवार चर्चा आज शांति समिति की बैठक में की गई। कलेक्टर रौशन कुमार सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई इस बैठक में उन्होंने समिति के पदाधिकारियों द्वारा दिए गए जन हितैषी सुझावो के साथ-साथ आवश्यक व्यवस्थाओं का क्रियान्वयन के संबंध में विभागो के अधिकारियो को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए गए है।
विदिशा के पुलिस कंट्रोल रूम के सभाकक्ष में आगामी पर्व जन्माष्टमी, गणेश उत्सव, मिलाद-उन-नवी सहित अन्य त्यौहारो के परिपेक्ष्य में आयोजित की गई उक्त शानती समिति की बैठक में सभी समुदायो के सम्माननीय प्रतिनिधिगण व समिति के अन्य सदस्यगणों के अलावा, पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार शुक्ला, अपर कलेक्टर अनिल डामोर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रशांत चैबे समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे।
बैठक में साफ-सफाई, आवारा मवेशियों की रोकथाम, पेयजल व्यवस्था, विद्युत आपूर्ति, चिकित्सा, यातायात व्यवस्था, ध्वनि प्रदूषण और विसर्जन घाट पर की जाने वाली व्यवस्थाओं के संदर्भ में विभिन्न विभागों के अधिकारियों को जबावदेंही सौपी गई है संबंधितों से अपेक्षा व्यक्त की गई कि वे अस्थायी विद्युत कनेक्शन लेने के उपरांत बिजली का उपयोग करे। कहीं भी कटे फटे वायरो का बिजली आपूर्ति के कार्यो में उपयोग नहीं किया जाए। त्यौहारो के दौरान बिजली की आपूर्ति सतत बनी रहें के प्रबंध सुनिश्चित कराने के निर्देश ऊर्जा विभाग के अधिकारियों को दिए गए है।
कलेक्टर श्री रौशन कुमार सिंह ने कहा कि चल समारोह जुलूसो के मार्ग व सम्मिलित होने वालो की संख्या को आयोजक अनुमति प्राप्ति वाले पत्रों में उल्लेख करें ताकि सुरक्षा के दृष्टिकोणसे व्यवस्थाओं की पूर्ति में कोई त्रुटि ना हो पाए। कलेक्टर सिंह ने कहा कि किसी भी प्रकार की अफवाहो पर ध्यान ना दें। यदि कहीं किसी के द्वारा इस प्रकार के कृत करने की कोशिश की जा रही है तो अविलम्ब प्रशासन के संज्ञान में लाए ताकि वस्तुस्थिति पर त्वरित नियंत्रित किया जा सके।
कलेक्टर सिंह ने कहा कि जुलूस और चल समारोह जिस रूट से निकलेंगे उस मार्ग पर कहीं भी जर्जर भवन व छज्जा ना हो का विशेष ध्यान रखा जाएगा। उन्होंने अन्य जिलो में घटित दुर्घटनाओ को रेखांकित करते हुए कहा कि चल समारोह जुलूस को देखने के लिए कई बार छज्जो पर अधिक संख्या में नागरिक चढ़ जाने के फलस्वरूप जीर्ण-शीर्ण छज्जे गिरने से अप्रिय घटना घटित हो जाती है अतः ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए पूर्व में ही जीर्ण-शीर्ण भवनो ओर छतो को डिस्मेंटल करने के निर्देश दिए गए है।
कलेक्टर सिंह ने कहा कि सभी समारोह के आयोजन पूर्व विधिवत सूचनाएं जिला प्रशासन को अवश्य दी जाए और ऐसे आवेदन जहां अनुमति की आवश्यकता है उस क्षेत्र के एसडीएम से विधिवत प्राप्त की जाए।
कलेक्टर सिंह ने कहा कि त्यौहार खुशियों के प्रतीक है अतः जिले के सभी नागरिक सौहार्द्र पूर्ण वातावरण में मिलकर त्यौहारो को मनाएंगे और जिले की शांति मिसाल को बरकरार रखेंगे।
पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार शुक्ला ने बैठक में कहा कि सभी बडे आयोजन स्थलों पर सीसी कैमरे लगाए जाएं ताकि निगरानी करने में और सुरक्षा के पाइंट व्यू से मदद मिल सकें। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की अफवाहे जो सोशल मीडिया पर प्रसारित होती है से स्वंय बचे और दूसरो को सुरक्षित रहने की सीख दें। यदि कहीं किसी के द्वारा किसी भी प्रकार से अप्रिय स्थिति को निर्मित करने के संकेत नजर आते है तो अविलम्ब जानकारी में लाएं ताकि हालातो पर तुरंत नियंत्रण किया जा सकें।
उन्होंने प्रतिमा स्थल की सुरक्षा में आयोजक समिति के सदस्य भी सहयोग करे की अपेक्षा व्यक्त करते हुए कहा कि चल समारोह में किसी भी प्रकार के हथियारों का प्रदर्शन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। मूर्ति स्थापित स्थलों पर सुरक्षा के दृष्टिकोण से बरती जाने वाली सावधानियों के संबंध में भी समिति के पदाधिकारियों से सहयोग की अपेक्षा व्यक्त की गई है।

यातायात
त्यौहारों के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारू रूप से बनी रहे इसके लिए पृथक से थाना स्तर पर बैठक आहूत की जाएगी वही नियत स्थलों पर पुलिस बल तैनात किया जाएगा। यातायात प्रभावित ना हो इसके लिए आवारा पशुओं और सुअरों की धरपकड़ की जाएगी।
घाटो पर सुरक्षा के प्रबंध
बेतवा नदी के चिन्हित घाटो सहित अन्य बडे सरोवरो पर सुरक्षा के तमाम प्रबंध सुनिश्चित किए जाएं खासकर विशेष स्नान दिवसों पर सुरक्षा मे किसी भी प्रकार की चूक ना हो इसके लिए पूर्व में ही गोताखोरो एवं होमगार्ड सैनिको की तैनाती सुनिश्चित कराई जाए

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
राहगिरो की कड़ी मेहनत हुई सफल ट्रक के नीचे काफी देर से फांसी गाय को सुरक्षित निकला बाहर

राहगिरो की कड़ी मेहनत हुई सफल ट्रक के नीचे काफी देर से फांसी गाय को सुरक्षित निकला बाहर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d