• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Thursday, June 18, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश नर्मदापुरम

कोचिंग का कहकर निकले लापता केंद्रीय विद्यालय के छात्र का 5वें दिन मिला 8 फीट गहरे गड्ढे में शव,दोस्त से मिलने घर गया इसके बाद से था छात्र लापता,तीन चार दिन बीतने से बॉडी में लग गए कीड़े,छावनी में बदला जिला अस्पताल का पीएम हाउस..वीडियो

by Manish Gautam Chiefeditor
August 22, 2024
in नर्मदापुरम
0
कोचिंग का कहकर निकले लापता केंद्रीय विद्यालय के छात्र का 5वें दिन मिला 8 फीट गहरे गड्ढे में शव,दोस्त से मिलने घर गया इसके बाद से था छात्र लापता,तीन चार दिन बीतने से बॉडी में लग गए कीड़े,छावनी में बदला जिला अस्पताल का पीएम हाउस..वीडियो
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

रिपोर्टर सीमा कैथवास

नर्मदापुरम। शहर से लापता हुए एसपीएम केंद्रीय विद्यालय के छात्र का शव 5वें दिन गुरुवार को मिला। छात्र का शव खेत किनारे 8 फीट गहरे गड्ढे में मिलने से सनसनी फैल गई। शव तीन से चार दिन पुराना होने से उसमें कीड़े लग गए थे। सूचना मिलने पर पुलिस बल मौके पर पहुंचा और शव को गढ्ढे से निकलवाया। छात्र की संदिग्ध हालत में मौत से परिजनों और गांव के लोगों में आक्रोश दिखा तो शव का जिला अस्पताल में पोस्टमॉर्टम कराने के लिए जिला अस्पताल के पीएम रूम को छावनी में तब्दील करना पड़ा। सूत्रों की माने तो शुरुआती जांच में प्रेम प्रसंग में हत्या का एंगल सामने आ रहा है। हालांकि पुलिस ने अभी तक अधिकृत रूप से कुछ नहीं कहा है। जानकारी के अनुसार हासलपुर गांव के हर्ष मीणा का शव मेहराघाट में मिलने से माहौल गर्मा गया। परिजन और मीणा समाज के लोग मेहराघाट

https://www.mpnewscast.com/wp-content/uploads/2024/08/VID-20240822-WA0053.mp4

पहुंचे। रामपुर, इटारसी, नर्मदापुरम, पथरौटा और डोलरिया से पुलिस फोर्स भी मौके पर पहुंचा। इस घटना को लेकर समाज में आक्रोश है। बुधवार को समाज के लोगों ने पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर छात्र का पता लगाने की मांग की थी। एक दिन बाद हर्ष का शव मिल गया जिसमें कीड़े लग गए थे। जानकारों के मुताबिक हर्ष मीणा 18 अगस्त से लापता था। लापता होने के तीसरे दिन उसकी इलेक्ट्रिक स्कूटी होरियापीपर के पास नहर किनारे मिली थी। उसकी आखिरी लोकेशन इटारसी के गांधीनगर की मिली। छात्र के लापता होने की गुमशुदगी देहात थाने में दर्ज है। जिस जगह स्कूटी मिली थी, उससे कुछ दूरी पर गुरुवार को खेत के गड्ढे में लाश मिली है। रामपुर थाना प्रभारी विपिन पाल ने बताया कि मौके से एक बैग भी मिला है। छात्र कोचिंग के लिए घर से निकला था।

12वीं का छात्र था,कोचिंग का कहकर घर से निकला था-

पिता दिनेश मीणा ने बताया कि बेटा हर्ष मीणा एसपीएम केंद्रीय विद्यालय में कक्षा 12वीं का छात्र था। 18 अगस्त को वह कोचिंग का कहकर निकला था। शाम 5 बजे तक घर नहीं लौटा तो कोचिंग में कॉल कर पूछा। पता चला कि वह कोचिंग ही नहीं आया। दोस्तों से बात की तो पता चला कि वह एक दोस्त (छात्रा) के घर गया था। हमने जब छात्रा के घर जाकर पूछा तो उसके पिता ने बताया कि हर्ष घर से निकल गया था। इसके बाद से ही उसका नंबर बंद आ रहा था। 19 अगस्त की सुबह 9.15 बजे पिता और परिजन ने देहात थाने पहुंचकर हर्ष मीणा के लापता होने की शिकायत की थी।

पुलिस छावनी में बदला जिला अस्पताल का पीएम हाउस –

मीणा समाज के छात्र की संदिग्ध मौत से परिजनों और समाज के लोगों में भारी गुस्सा नजर आया। जिला अस्पताल में युवक के शव का पोस्ट मॉर्टम होने के चलते पुलिस को हंगामे की भी आशंका थी इसके चलते पुलिस विभाग ने जिला अस्पताल परिसर स्थित पीएम रूम के आसपास के इलाक़े को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया था। पीएम होने तक पूरा पुलिस प्रशासन सतर्क रहा।

इटारसी से निकलने के बाद क्या हुआ…?

केंद्रीय विद्यालय के छात्र हर्ष मीणा के पिता के मुताबिक हर्ष किसी छात्रा के घर भी गया था और वहां से निकल भी गया था। अब सवाल यह उठ रहा है कि हर्ष अगर इटारसी से उस छात्रा के घर से निकला था तो वह सीधा नर्मदापुरम क्यों नहीं गया, उसकी बाइक होरियापीपर वाले रूट पर कैसे पहुंची। हर्ष किसी के साथ घटनास्थल पर गया था या फिर उसे फोन करके बुलाया गया था इन सवालों के जवाब अब तक नहीं मिले हैं?? फिलहाल पूरा मामला अब जांच में है।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
थाना बड़वारा पुलिस द्वारा किया 2 नाबालिग बच्चो को किया दस्तयाब ।

थाना बड़वारा पुलिस द्वारा किया 2 नाबालिग बच्चो को किया दस्तयाब ।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d