MP NEWS CAST
*सीईओ ने उत्कृष्ट कार्य हेतु अधिकारी कर्मचारियों की मुक्त कंठ से की सराहना*
कटनी (22 अगस्त)- सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के निराकरण के मामले में राज्य स्तर से जारी ग्रेडिंग में प्रथम समूह में जिला पंचायत कटनी को टॉप फाइव में स्थान मिला है। जिला पंचायत कटनी द्वारा माह जुलाई 2024 में प्राप्त 1030 शिकायतों को ए रेटिंग 52.25 संतुष्टि पूर्ण वेटेज और 85.8 कुल वेटेज स्कोर के साथ शिकायतों का निराकरण किया गया है। जिला पंचायत के सीईओ श्री शिशिर गेमावत की सतत मॉनिटरिंग और अनुश्रवण के फलस्वरूप जिला पंचायत कटनी ने सार्थक परिणाम हासिल किया है और चौथे पायदान पर स्थान अर्जित कर सकी है।
जिला पंचायत के सीईओ श्री गेमावत ने उत्कृष्ट कार्य करने पर सीएम हेल्पलाइन का कार्य देख रहे अधिकारियों-कर्मचारियों की मुक्त कंठ से सराहना करते हुए भविष्य में भी इसी निष्ठा और जज्बे के साथ शिकायतों का निराकरण करने को कहा है ताकि शिकायत कर्ताओं की समस्याओं का समाधान समय पर हो सके।


