कालापीपल(बबलू जायसवाल)कालापीपल क्षेत्र प्रतिभाओं से भरा हुआ है,इसी कड़ी में स्थानीय कवि राकेश कुमार सोनी ने भी अपनी काव्य प्रतिभा का परिचय देते हुए”कवि दरबार”में अपनी हास्य व्यंग्य रचनाओं से समा बांधा है।कार्यक्रम में उनके साथ महेश सुदर्शन मिश्रा अनूपपुर,गोपाल धाकड़ धार,नेहल चावड़ा तराना,भरत पंड्या उज्जैन भी अपना काव्य पाठ प्रस्तुत करेंगे।यह कार्यक्रम दिनांक 23/08/24 शुक्रवार को रात 10 बजे प्रसारित होगा,जिसे यूट्यूब एयरटेल 346 टाटा प्ले स्काई 537 एवं जिओ+पर देखा जा सकेगा।


