विश्व हिन्दू परिषद जिला अध्यक्ष श्री हरपाल सिंह जी की अध्यक्षता एवं विभाग सतसंग प्रमुख अन्नीलाल दुबे जी के मुख्य आतिथ्य मे आज सरस्वती शिशु मंदिर गुढी़ मे जिला बैठक का आयोजन किया गया था जिसमे संगठन को मजबूती प्रदान करने एवं आगामी कार्यक्रमों के क्रियान्वयन की कार्ययोजना पर विचार विमर्श किया गया।
विश्व हिन्दू परिषद के षष्टीपूर्ति वर्ष मे स्थापना दिवस के अवसर पर सभी प्रखंडों मे भव्य आयोजनों को किये जाने के निर्देश विश्व हिंदू परिषद जिला मंत्री गोलू सूर्यवंशी ने देते हुए कहा कि इस कार्यक्रम द्वारा विश्वहिंदू परिषद बजरंग दल के किये जा रहे गौरवशाली कार्यों को जनता के बीच लाया जाना चाहिए ।बजरंग दल जिला संयोजक राधेश्याम यदुवंशी ने सभी प्रखंड संयोजकों को प्रखर होकर समाज मे हो रहे धर्मांतरण पर नजर रखकर प्रशासनिक कार्यवाही करवाने के निर्देश दिए।
जिला उपाध्यक्ष संजय विश्वकर्मा जिला उपाध्यक्ष लक्ष्मी भलावी ने संगठन की मजबूती के लिए सभी अध्यक्षों एवं प्रखंड संयोजकों को संगठन विस्तार के गुर दिये।
एवं आने वाले कार्यक्रमों पर चर्चाएं की गई जुन्नारदेव प्रखंड में होने वाली त्रिशूल दीक्षा पर विशेष चर्चा की गई।
एवं संगठन विस्तार के लिए हर कार्यकर्ताओं को पांच-पांच ग्राम इकाइयों का लक्ष्य दिया गया है।
आज कुछ घोषणा भी की गई जिसमें जिला गौ रक्षा प्रमुख पवन राय जी परासिया प्रखंड अध्यक्ष राकेश साहू बजरंग दल अखाड़ा प्रमुख बाल उपासना अक्षय सेंगर जिला सह मीडिया प्रमुख कपिल यदुवंशी की नियुक्ति की गई जिसमें सभी कार्यकर्ता है एवं पदाधिकारी की सहमति दी गई
इस अवसर पर जिला सह मंत्री प्रकाश विश्वकर्मा बजरंग दल विभाग सहसंयोजक भोलू चौधरी जी जिला सहसंयोजक दिनेश यदुवंशी,जिला सह गौरक्षा प्रमुख गजानन यदुवंशी,शिवम पगारे,परासिया ग्रामीण प्रखंड अध्यक्ष मनोज सूर्यवंशी जी जिला मातृशक्ति प्रमिला ठाकरे जी नवेगांव प्रखंड अध्यक्ष मोनू यदुवंशी जी दमुआ प्रखंड अध्यक्ष जग्गू यदुवंशी जी उमरेठ प्रखंड अध्यक्ष अजय सूर्यवंशी हर्रई प्रखंड संयोजक राजेश कहार जिला सत्संग प्रमुख श्याम ओझा जिला एम के नायडू,मनोज यदुवंशी,सह गौ रक्षा प्रमुख बलराम यदुवंशी जी जुन्नारदेव प्रखंड संयोजक राहुल अमरवंशी नवेगांव प्रखंड संयोजक ललित यदुवंशी नवेगांव प्रखंड मंत्री नरेश बेलवंशी आकाश यदुवंशी जिला सह मंत्री जिले से दायित्व वान कार्यकर्ता दीपेश कहार हनी डेहरिया गगन भारद्वाज हिमांशु नागवंशी,एवं सभी प्रखंडों के दायित्व वान कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।


