• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Friday, June 26, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home Uncategorized

सीबीआई के सवाल सुन चकराए डाक्टर उस रात डिनर के दौरान महिला डाक्टर के साथ क्या हुआ

by Manish Gautam Chiefeditor
August 17, 2024
in Uncategorized
0
सीबीआई के सवाल सुन चकराए डाक्टर उस रात डिनर के दौरान महिला डाक्टर के साथ क्या हुआ
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

कोलकाता के सरकारी अस्पताल में ट्रेनी महिला डॉक्टर के साथ रेप और हत्या की घटना को लेकर देशभर में उबाल है। डाक्टर्स सड़कों पर उतर आएं हैं और इस घटना को लेकर जमकर विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं। आज देशभर के डाक्टर हड़ताल पर हैं। वहीं इन सबके बीच सीबीआई की जांच भी जारी है। केंद्रीय जांच एजेंसी के सूत्रों ने बताया कि अब तक CBI ने पीड़िता के तीन साथी डॉक्टरों से पूछताछ की है। इन डॉक्टरों से इस आधार पर पूछताछ की गई कि जिस रात यह घटना हुई, उस रात के बारे में उन्हें क्या पता है। साथी डाक्टरों से यह भी पूछा गया कि जब उन्होंने पीड़िता डॉक्टर के साथ डिनर किया, तो क्या हुआ? सीबीआई ने सभी के बयानों को दर्ज कर लिया है। सीबीआई ने यह भी पूछा कि उस रात पीड़िता को आखिरी बार किसने देखा था?

10 लोगों को किया तलब

CBI ने आरजी कर अस्पताल के सिक्योरिटी सुपरवाइजर समेत 10 लोगों को पूछताछ के लिए तलब किया, जो घटना के दिन ड्यूटी पर तैनात थे। इसके अलावा घटना की रात ड्यूटी पर मौजूद कुछ गार्ड्स को भी पूछताछ के लिए तलब किया गया। CBI ने ड्यूटी रोस्टर के साथ सुपरवाइजर को भी तलब किया है ताकि पता लगाया जा सके कि किस मंजिल पर कौन ड्यूटी पर तैनात था।

पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष से की पूछताछ

अस्पताल द्वारा पहले निलंबित किए गए दो अस्थायी सुरक्षा गार्डों को भी पूछताछ के लिए बुलाया गया है। इसके अलावा सीबीआई ने शुक्रवार दोपहर को पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष से काफी देर तक पूछताछ की। डॉ. घोष शु्क्रवार दोपहर 3 बजे सीबीआई कार्यालय पहुंचे और शनिवार तड़के 3 बजे के बाद वहां से गए। यानि 24 घंटे तक सीबीआई ऑफिस में रहे। डॉ. संदीप घोष को आज फिर सीबीआई ने तलब किया। जांच एजेंसी ने यह जानने की कोशिश की कि उस रात संदीप घोष कहां थे? जांचकर्ता यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि क्या उनका बयान दूसरों के बयान से मेल खाता है या नहीं।

सेमिनार हॉल में मिली थी महिला डॉक्टर की लाश

दरअसल, 8-9 अगस्त को कोलकाता के आरजी कर अस्पताल के सेमिनार हॉल में एक महिला डॉक्टर के साथ हैवानियत हुई थी। ड्यूटी पर तैनात 31 वर्षीय पोस्ट ग्रेजुएट रेजिडेंट डॉक्टर का 8-9 अगस्त की रात कथित तौर पर यौन उत्पीड़न किया गया। वह बेहोशी की हालत में सेमिनार हॉल में मिली थी। उसे तुरंत डॉक्टर के पास ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। उसके शरीर पर कई चोटों के निशान थे।

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में खुलासा

इस मामले की पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी सामने आ चुकी है, जिसे पुलिस ने पीड़िता के परिवार को सौंपा था। रिपोर्ट में हत्या से पहले की प्रकृति और सेक्सुअल पेनेट्रेशन की बात की कही गई। बताया गया कि पीड़िता की हत्या गला घोंटकर हुई थी। उससे पहले उसके साथ रेप हुआ था। आरोपी ने 2 बार उसका गला घोंटा था। उसकी मौत सुबह 3 से 5 बजे के बीच हुई थी।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
मवेशियों को दुर्घटना से सुरक्षित बचाने नगर निगम महापौर श्रीमति प्रीति संजीव सूरी ने ब्रज बिहारी सरकार की प्रेरणा से पशुसेवा की अनुकरणीय पहल की

मवेशियों को दुर्घटना से सुरक्षित बचाने नगर निगम महापौर श्रीमति प्रीति संजीव सूरी ने ब्रज बिहारी सरकार की प्रेरणा से पशुसेवा की अनुकरणीय पहल की

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d