• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Thursday, September 10, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश नर्मदापुरम

सड़क सुरक्षा समिति की संभाग स्तरीय बैठक संपन्न,नेशनल एवं स्टेट हाईवे आदि मार्गों पर ब्लैक स्पॉट चिन्हित कर उन्हें खत्म किए जाने हेतु आवश्यक कार्रवाई करें,जिलों में विभिन्न स्थानों पर बस स्टॉप चिन्हित किए जाएं : संभागायुक्‍त श्री तिवारी

by Manish Gautam Chiefeditor
August 16, 2024
in नर्मदापुरम
0
सड़क सुरक्षा समिति की संभाग स्तरीय बैठक संपन्न,नेशनल एवं स्टेट हाईवे आदि मार्गों पर ब्लैक स्पॉट चिन्हित कर उन्हें खत्म किए जाने हेतु आवश्यक कार्रवाई करें,जिलों में विभिन्न स्थानों पर बस स्टॉप चिन्हित किए जाएं : संभागायुक्‍त श्री तिवारी
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

नर्मदापुरम। संभागायुक्त नर्मदापुरम संभाग के जी तिवारी की अध्यक्षता में शुक्रवार को संभाग स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की समीक्षा बैठक का आयोजन आयुक्त कार्यालय सभा कक्ष में किया गया। बैठक में सड़क सुरक्षा से संबंधित विभिन्न मुद्दों की विस्तारपूर्वक समीक्षा की गई। आयुक्त द्वारा निर्देशित किया गया है कि तीनों जिलों में नेशनल एवं स्टेट हाईवे आदि मार्गों पर निर्धारित मापदंडों अनुसार ब्लैक स्पॉट का चिन्हांकन कर उन्हे खत्म करने के लिए आवश्यक कार्यवाही की जाए। उन्होंने तीनों जिलों में पूर्व में चिन्हित किए गए ब्लैक स्पॉट्स की भी जानकारी ली तथा उनके निराकरण के लिए की गई कार्यवाही की भी समीक्षा की। संभागायुक्त श्री तिवारी ने क्षतिग्रस्त सड़कों के मरम्मतीकरण करने के लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया है कि ऐसे मार्गों एवं सड़कों को चिन्हित कर उनकी मरम्मत करने का कार्य सुनिश्चित किया जाए।

बैठक में आयुक्त नर्मदापुरम संभाग द्वारा तीनों जिलों में बस स्टॉप के लिए विभिन्न स्थानों को चिन्हित करने के लिए भी निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा है कि ऐसे स्थानों को चिन्हित कर बस स्टॉप के लिए निर्धारित किया जाए जहां से यात्रियों को बस पकड़ने के लिए ज्यादा तकलीफों का सामना न करना पड़े। संभागायुक्त ने सड़को पर से गोवंश को हटाने के लिए भी निर्देश दिए है। उन्होंने कहा है कि सड़को पर से पशुओं को हटा कर गौशालाओं में स्थानांतरित किया जाए।

आयुक्त श्री तिवारी ने राष्ट्रीय राजमार्ग से निश्चित दूरी तक अवैध निर्माण कार्य हटाने के लिए भी एन.एच.ए.आई को निर्देशित किया है। उन्होंने कहा है कि ऐसे प्रकरणों में अवैध निर्माण हटाने के लिए संबंधित को नोटिस दिया जाए एवं आवश्यकता पड़ने पर उनसे जुर्माना भी वसूल किया जाए तथा इस विषय में संबंधित जिले के कलेक्टर को भी अवगत कराया जाए। श्री तिवारी ने स्कूल में संचालित होने वाले वाहनों एवं ऑटो रिक्शा की नियमित चेकिंग करने के लिए भी परिवहन विभाग को निर्देशित किया है।
आयुक्त नर्मदापुरम संभाग श्री तिवारी ने तीनों जिलों के कलेक्टर्स को निर्देशित किया है कि नियमित रूप से जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित करते रहें। बैठक में पुलिस महानिरीक्षक नर्मदापुरम रेंज श्री इरशाद वली, उप महानिरीक्षक प्रशांत खरे सहित नर्मदापुरम जिले की कलेक्टर सोनिया मीना, पुलिस अधीक्षक गुरकरन सिंह, हरदा जिले के कलेक्टर आदित्य सिंह, पुलिस अधीक्षक अभिनव चौकसे, जिला परिवहन अधिकारी नर्मदापुरम निशा चौहान आदि अधिकारी उपस्थित रहे।

Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
**रक्षाबंधन के अवसर पर सेमरॉक्स स्माल वंडर्स स्कूल में थाना प्रभारी अनूप सिंह ठाकुर ने बच्चों से बंधवाई राखी** VIDEO

**रक्षाबंधन के अवसर पर सेमरॉक्स स्माल वंडर्स स्कूल में थाना प्रभारी अनूप सिंह ठाकुर ने बच्चों से बंधवाई राखी** VIDEO

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.