खढनी । नहर में कूदी किशोरी को गस्त कर रहे चौकी के सिपाही ने ग्रामीणों की मदद से वहार निकलवाया। नहर में डूब रही किशोरी की सिपाही ने मदद कर उसे बाहर निकाला। खडिनी नहर पुल से देर शाम थाना एरवा कटरा जिला औरैया के गांव जयसिंहपुर के निवासी कमलेश शर्मा की पुत्री खुशबू उम्र 16 बर्ष जो कि घर वालों की डांट से नाराज़ होकर देर शाम खंडिनी नहर पुल से छलांग लगा दी। वहीं गस्त कर रहे सिपाही मनोज कुमार ने ग्रामीणों की मदद से गांव सरैया के पास सकुशल बाहर निकाल लिया। वहीं थाने सूचना दी। किशोरी के परिजनों को बुलाकर किशौरी को सुपुर्द कर दिया गया।


