विगत कई सालों से रामाकोना देवी मार्ग पर रेलवे ओवरब्रिज की एप्रोच सड़क के निर्माण की मांग इस क्षेत्र के लगभग 39 गांव के हजारों ग्रामीणों के द्वारा शासन प्रशासन एवं सप्त विपक्ष में बैठे हुए जनप्रतिनिधियों से की जा रही है। क्षेत्र के जनप्रतिनिधि के द्वारा कोई कार्रवाई नहीं करने के बाद अब ग्रामीणों के द्वारा सौसर आगमन पर नवनिर्वाचित सांसद विवेक साहू को ज्ञापन सौपकर कर अप्रोच सड़क मरम्मत करने की मांग की है।
घज्ञापन में ग्रामीणों ने कहा कि इन दिनों लगातार वर्षा का दौर शुरू होने से ओवरब्रिज के दोनो ओर की एप्रोच सड़क दल दल बन गई है, यहां बड़े बड़े गड्ढे और फिसलन बनने से हर दिन दुपहिया वाहन हादसे का शिकार हो रहे है। ज्यादा वर्षा हो जाए तो गांधी का आवागमन ही बंद हो जाता है। रेल्वे ब्रिज की एप्रोच सड़क बनाने की मांग को लेकर इसके पूर्व में रेलवे प्रसाशन, विधायक, जिला पंचायत सदस्य, पूर्व सांसद एवं रेलवे जोनल सदस्य को भी इस समस्या से कराए गए पर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई।
*संवाददाता शुभम सहारे छिंदवाड़ा*


