• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Thursday, June 18, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश विदिशा

प्रभारी मंत्री पटेल ने ध्वजारोहण कर परेड़ की सलामी ली उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुरस्कृत हुए

by Manish Gautam Chiefeditor
August 15, 2024
in विदिशा
0
प्रभारी मंत्री पटेल ने ध्वजारोहण कर परेड़ की सलामी ली उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुरस्कृत हुए
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

गंज बासौदा से जिला ब्यूरो मुकेश चतुर्वेदी

स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त के पावन पर्व पर जिला मुख्यालय पुलिस परेड ग्राउण्ड पर प्रदेश के पशुपालन एवं डेयरी (स्वतंत्र प्रभार) राज्यमंत्री व जिले के प्रभारी मंत्री लखन पटेल ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली।
समारोह के मुख्य अतिथि प्रभारी मंत्री पटेल ने कलेक्टर रौशन कुमार सिंह और पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार शुक्ला के साथ सफेद रंग की जिप्सी वाहन पर सवार होकर परेड का निरीक्षण किया। तत्पश्चात् प्रभारी मंत्री पटेल ने प्रदेश की जनता के नाम मुख्यमंत्री जी के संदेश का वाचन किया। संदेश वाचन उपरांत मध्य प्रदेश गान का गायन हुआ। समारोह में हर्ष फायर उपरांत प्रगति के प्रतीक रंग-बिरंगे गुब्बारों को मुक्त आकाश में छोड़कर स्वतंत्रता का संदेश दिया गया।
मुख्य समारोह स्थल पुलिस परेड़ ग्राउण्ड पर परेड कमाण्डर बीएस चैहान के नेतृत्व मेें 13 दलों के द्वारा मार्च पास्ट किया गया था। प्रभारी मंत्री पटेल ने परेड कमाण्डर सहित दलो के दलनायकों से परिचय प्राप्त किया।
सांस्कृतिक कार्यक्रम
जिले की चार शैक्षणिक संस्थान साकेत शिशु रंजन स्कूल, शासकीय महारानी लक्ष्मीबाई कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, सेपियंट स्कूल तथा सीएम राइज स्कूल बरईपुरा के विद्यार्थियों के द्वारा देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां प्रस्तुत की गई इन सबको दर्शक एकटक नजर से देखते रहें।
पुलिस बैंड
स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह में पहली बार पुलिस बैंड ने मार्चपास्ट में शामिल होकर सहभागिता निभाई है। पुलिस बैंड दल नायक आरक्षक श्री रामसिंह के नेतृत्व में 14 सदस्यों के द्वारा देशभक्ति पर आधारित मनमोहक धुन का वादन करते हुए मुख्य अतिथि को सलामी दी गई।
मीसाबंदी, परिजन सम्मानित
प्रभारी मंत्री लखन पटेल ने जिले के मीसाबंदियों का स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह स्थल पर शाल उडाकर, श्रीफल व ताम्र्रपत्र देकर श्री राघवजी, बाबूलाल ताम्रकार, रमन लाल गुप्ता और श्री सुरेश गुप्ता, महेन्द्र जैन सहित अन्य को सम्मानित किया है।
पुरस्कृत
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पशुपालन एवं डेयरी (स्वतंत्र प्रभार) राज्यमंत्री व जिले के प्रभारी मंत्री लखन पटेल एवं अन्य अतिथियों के द्वारा जिले में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी, कर्मचारियों और स्वंयसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियों के द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट स्थान हासिल करने पर उन्हें प्रशंसा पत्र एवं शील्ड प्रदाय कर सम्मानित किया।
गौरतलब हो कि 78वे स्वतंत्रता दिवस समारोह में जिले के 78 चयनितो को मुख्य अतिथि द्वारा सम्मानित किया गया है इसके अलावा परेड़ में शामिल व सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुतियों पर जूरी द्वारा चयनित प्रथम तीन दलो के सदस्यों को भी सम्मानित किया गया है।
कार्यक्रम स्थल पर न्यायाधीशगणो के साथ-साथ जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती गीता कैलाश रघुवंशी, विदिशा विधायक मुकेश टण्डन, विदिशा नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती प्रीति शर्मा, जनपद अध्यक्ष वीर सिंह रघुवंशी के साथ-साथ मीसाबंदी, अधिकारीगण, गणमान्य नागरिक, शैक्षणिक संस्थाओं के विद्यार्थी व गुरूजन पत्रकारो के अलावा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद थी। कार्यक्रम का संचालन डाॅ दीप्ति शुक्ला ने किया।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
हरदा,स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रीकृत बैंको में नही हुआ झंडा वंदन जन चर्चा का विषय

हरदा,स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रीकृत बैंको में नही हुआ झंडा वंदन जन चर्चा का विषय

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d