आज पूरे देश में 78 वा राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस बड़े ही उत्साह पूर्वक मना गया।
हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी कटनी जिले की रीठी तहसील मै 15 अगस्त आजादी का महा पर्व स्वतंत्रता दिवस बड़े ही धूमधाम, के साथ मनाया गया । प्रातः 8 बजे ,सभी शासकीय विद्यालयों व कार्यालयों में आन बान और शान से ध्वजारोहण किया गया ।
वही रीठी ग्राम पंचायत में सरपंच मोहम्मद हनीफ खान ने ध्वजारोहण किया साथ ही गोल बाजार मैं वार्ड 15 पंच श्रीमती श्रीमती रोशनी चौधरी ने ध्वजारोहण किया । वही
सभी विद्यालयों के छात्र एवं छात्राओ के द्वारा भारत माता की जयकारों के साथ,अमन चैन का संदेश देते हुए नन्हे मुन्ने बच्चे, भारत माता की वेशभूषा से सुसज्जित , प्रभात फेरी निकाली । जो मेन बाजार से होते हुए अपने अपने विद्यालयों मैं उत्साह पूर्वक छात्र-छात्राओं के द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई ।
हरिशंकर बेन


