रिपोर्टर सीमा कैथवास
सिवनी मालवा। नगर पालिका परिषद सिवनी मालवा द्वारा शासन के निर्देशानुसार दिनांक 9 से 15 अगस्त 2024 तक हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें कन्या हाई स्कूल सिवनी मालवा में सभी छात्राओं एवं शिक्षक शिक्षिकाओं ने रैली, सेल्फी प्वाइंट, हस्ताक्षर अभियान फ्लेक्स के माध्यम से हर घर तिरंगा लगाने के लिए जागरूक किया गया साथ ही तिरंगा संहिता का पालन करने के बारे में जानकारियां दी गई।
जिसमें नगर पालिका के स्वच्छता निरीक्षक डॉ. प्रशांत कुमार शर्मा, सचिन मलैया, अनूप पवार एवं कन्या हाई स्कूल के प्राचार्य श्याम सिंह रघुवंशी, शिक्षिका नेहा लोवंशी रश्मि पुरोहित, संगीता पुरोहित ,ज्योति गौर ,कीर्ति यदुवंशी ,अर्चना सोनिया, कल्पना प्रजापति ,निधि जैन, सुधा सोनी ,नेहा यदुवंशी, अनीता उइके, अनीता अमोदा, शिक्षक नारायण रघुवंशी के साथ-साथ छात्राएं उपस्थित रही।
नपा अध्यक्ष रितेश जैन ने समस्त नागरिकों से अपील की है कि हर घर तिरंगा अभियान में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर अपने घर पर शान से तिरंगा फहराएं और आजादी का पर्व बनाएं।
मुख्य नगर पालिका अधिकारी शीतल भलावी ने बताया कि शासन के निर्देश अनुसार हर घर तिरंगा अभियान हेतु समस्त नागरिकों को अपने घरों,कार्यालयो पर तिरंगा फहराने के लिए जागरूक किया जा रहा है।


