रिपोर्टर सीमा कैथवास
नर्मदापुरम/ बनखेड़ी (प्रदेश टाइम्स)। मध्य प्रदेश शासन एवं जिला प्रशासन के प्राप्त निर्देश अनुसार दिनांक 9 अगस्त से 15 अगस्त 2024 की अवधि मैं हर घर तिरंगा अभियान का क्रियान्वयन किया जा रहा है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य देशवासियों में तिरंगा के बारे में जागरूकता उत्पन्न कर देश भक्ति की भावना जागृत करना है। अभियान के तहत नगर परिषद क्षेत्र में मंगलवार 13 अगस्त को विशाल तिरंगा यात्रा नगर के मुख्य चौराहा से मेन रोड से होते हुए देशभक्ति के नारे लगाते हुए डीजे, बैंड के साथ भारत माता की झांकी के साथ नगर के सभी शासकीय /अशासकीय स्कूल कन्या शाला, सीएम राइज, जेएसपी पब्लिक स्कूल, सरस्वती विद्या मंदिर, रावतपुरा सरकार स्कूल, सेंट मैरी कॉन्वेंट स्कूल, लाल बहादुर शास्त्री हाई स्कूल, के छात्र-छात्राओं के सांथ तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा का जगह-जगह फूलों से स्वागत किया गया तथा अंजुमन कमेटी बनखेड़ी एवं रेवापुरम डेवलपर्स बनखेड़ी द्वारा बच्चों के लिए टॉफी एवं बिस्किट भी वितरण किए गए। तिरंगा यात्रा सेंट मैरी कॉन्वेंट स्कूल के मैदान में पहुंची जहां स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा 78वा स्वतंत्रता दिवस हेतु मानव श्रृंखला बनाई। इसी क्रम में नगर परिषद बनखेड़ी खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा भूतपूर्व सैनिकों का सम्मान किया गया। यात्रा में मान. ठाकुरदास नागवंशी विधायक वि,सभा 139 पिपरिया , हरीश मालानी नगर परिषद अध्यक्ष, रमेश पटेल मंडल अध्यक्ष, शिक्षा विभाग , पुलिस विभाग, खेल एवं युवा कल्याण विभाग, महिला बाल विकास, स्थानीय स्वयंसेवी संस्थान आदि शासकीय कार्यालय सम्मलित हुए कार्यक्रम सफल बनाए जाने हेतु मुख्य नगऱ पालिका अधिकारी संतोष रघुवंशी ने कार्यक्रम में उपस्थिति सभी लोगो का आभार व्यक्त किया।


