अतिथि शिक्षक संघ मध्यप्रदेश जिला इकाई कटनी द्वारा सौंपा गया ज्ञापन मध्य प्रदेश शासन स्कूल शिक्षा विभाग में प्रदेश के समस्त अतिथि शिक्षक विगत सत्र 2008 (सोलह वर्षों) से अल्प मानदेय पर निरंतर सेवाएं देते हुए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं उत्कृष्ट परिणाम दे रहे हैं अतिथि शिक्षकों का भविष्य सुरक्षित करने हेतु प्रमुख लंबित एवं तात्कालिक मांगों का ज्ञापन पत्र श्रीमान कलेक्टर कटनी महोदय को ज्ञापन सौंपा गया जिसमें प्रमुख मांगों में

म.प्र. शिक्षक पात्रता परीक्षा (MPTET) 2018 से अंक सूची को लाइफटाइम माना गया है अतिथि शिक्षकों के हित में सत्र 2024-25 के स्कोर कार्ड में पात्रता परीक्षा उत्तीर्ण अतिथि शिक्षक की जानकारी तथा कार्य अनुभव के 20 बोनस अंक को दर्ज कर संशोधित स्कोरकार्ड जारी किया जाए ।
नियमित शिक्षकों के उच्च प्रभार, ट्रांसफर, युक्ति युक्ति करण तथा शिक्षक भर्ती से प्रभावित अतिथि शिक्षकों को अन्यत्र अन्य स्कूलों में सत्र 2024-25 के अतिथि शिक्षक की भर्ती में प्राथमिकता / समायोजित कराया जाए । माननीय मुख्यमंत्री जी से निवेदन करते हैं कि लंबित मांगों को लेकर अविलंब आदेश जारी कराया जाए ।
ज्ञापन सौंपने में प्रदेश महामंत्री अरुण गिरि गोस्वामी, जिलाध्यक्ष संदीप श्रीवास्तव जी आशीष कोरी, उमेश मिश्रा, अनिल चौधरी, श्यामाकांत मिश्र, अखिलेश कुमार, श्याम बिहारी गौतम जी, प्रदीप कुमार रैकवार जी, दीपा पांडे मैडम जी, मोहिनी रैकवार मैडम सैकड़ों अतिथि शिक्षकों की सराहनीय उपस्थिति रही है।


