हाई टेंशन लाईन से टकरायें झन्डे के पाइप कावड़ यात्रा के दौरान तीन बच्चों को लगा करंट
घायलों का राजीव गांधी जन चिकित्सालय गंजबासौदा में प्राथमिक उपचार कर किया गया विदिशा रेफर
गंजबासोदा से उदयपुर शिव मंदिर जा रही थी कावड़ यात्रा
108 का आधे घंटे से ज्यादा करते रहे इंतज़ार
गंज बासौदा से जिला ब्यूरो मुकेश चतुर्वेदी
-गंजबासौदा में बहलोट बाईपास से होते हुए नीलकंठेस्वर महादेव मंदिर उदयपुर की ओर कावड़ यात्रा कावड़ियों के द्वारा निकाली जा रही थी कावड़ यात्रा में करीब 60से 70 कावड़िया शामिल हुए तब इसी दौरान ग्राम हथोड़ा पर दो बच्चे हाथ में झंडा लिए हुए थे तभी
अचानक झंडा हाई टेंशन लाइन से टकराया और करंट फैल गया और दोनों बच्चे करंट से झुलस गए उन घायल बच्चों को राजीव गांधी जन चिकित्सालय लाया गया जहां डॉक्टर के द्वारा उनका प्राथमिक उपचार कर विदिशा जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया |परिजनों के द्वारा 108 पर फोन लगाया गया तब वह आधा घंटे से भी ज्यादा देरी से पहुंची राजीव गांधी जन चिकित्सालय अस्पताल तब जाकर घायलों को एंबुलेंस के द्वारा विदिशा जिला अस्पताल ले जाया गया
विजुअल: –
बाइट:-विजय राय एसडीएम गंजबासौदा
बाइट:-प्रमेंद्र तिवारी बीएमओ राजीव गांधी जन चिकित्सालय गंजबासौदा


