• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Tuesday, March 17, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश सागर

सभी जिला अधिकारी आपसी समन्वय और उचित संवाद के साथ करें कार्य – कलेक्टर श्री संदीप जी. आर.

by Manish Gautam Chiefeditor
August 7, 2024
in सागर
0
सभी जिला अधिकारी आपसी समन्वय और उचित संवाद के साथ करें कार्य – कलेक्टर श्री संदीप जी. आर.
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

जिला और पुलिस प्रशासन भी आपसी तालमेल के साथ करेंगे कार्य
-पुलिस अधीक्षक श्री विकास शाहवाल

सभी जिलाधिकारी आपसी समन्वय और उचित संवाद के साथ कार्य करते हुए शासन की लोक हितकारी योजनाओं का लाभ पात्रों हितग्राहियों को पहुंचाएं। उक्त विचार कलेक्टर श्री संदीप जी. आर. ने आज पुलिस अधीक्षक के साथ कलेक्टर कार्यालय में सभी अधिकारियों से परिचय लेते हुए व्यक्त किए। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री विकास कुमार शाहवाल, नगर निगम कमिश्नर श्री राजकुमार खत्री, अपर कलेक्टर श्री रुपेश उपाध्याय, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री पीसी शर्मा, समस्त एसडीएम, समस्त जिलाधिकारी मौजूद थे।

कलेक्टर श्री संदीप जी आर ने कहा कि हम सभी अपने कार्य और जिम्मेदारी को निभाने के लिए सकारात्मक रहें। अपने लक्ष्य चिन्हित करें और ऊर्जावान रहें। उन्होंने कहा कि यदि योजनाओं का लाभ पहुंचाने में कहीं कोई अंतर्विभागीय समस्या आए तो उसका निराकरण तत्काल करें।

➡️जर्जर भवन को चिन्हित कर, करें कार्यवाही

कलेक्टर ने मुख्य रूप से एस डीएम, सीएमओ और जनपद सीईओ को निर्देश दिए कि कहीं भी कोई भी जर्जर भवन है तो उसे चिन्हित कर डिस्मेंटल करें। उन्होंने जिला शिक्षा अधिकारी, जिला परियोजना अधिकारी , महिला बाल विकास अधिकारी और स्वास्थ्य विभाग के मुख्य चिकित्सा एवं अधिकारी को निर्देशित किया कि स्कूल, स्वास्थ्य केंद्र, आंगनवाड़ी केन्द्र आदि के भवन जीर्ण-शीर्ण अवस्था में हैं तो उन पर शीघ्र कार्रवाई करें। तथा संबंधित को अन्यत्र संचालित करें। उन्होंने कहा कि इसी प्रकार सभी शासकीय भवन भी देखें। कहीं भी कोई भी भवन जीर्ण-शीर्ण अवस्था में तो नहीं है।

➡️शिक्षक समय से पहुंचे विद्यालय

उन्होंने जिला शिक्षा अधिकारी एवं जिला परियोजना अधिकारी को निर्देशित किया कि सभी विद्यालयों के शिक्षक एवं प्राचार्य कक्षा शुरू होने के 15 मिनट पूर्व विद्यालय में पहुंचे। उन्होंने इसी प्रकार जिला महिला बाल विकास अधिकारी को निर्देशित किया कि सभी आंगनबाड़ी भी समय पर खुलें और आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाएं भी समय के पूर्व आंगनबाड़ी केंद्र पहुंचे। उन्होंने कहा आंगनवाड़ी केन्द्रों में समय पर पौष्टिक नाश्ता और खाना वितरित करें।

➡️गुड टच और बैड टच के संबंध में करें काउंसिल

कलेक्टर ने निर्देश दिए हैं कि सभी विद्यालयों में शिक्षकों द्वारा विद्यार्थियों को गुड टच और बैड टच के संबंध में बताएं। इस संबंध में सही काउंसिलिंग कराएं। उन्होंने कहा कि विद्यालय में पुलिस विभाग के अधिकारियों के द्वारा भी शिविर लगाकर भी जानकारी दी जाए।

जिला ब्यूरो दुर्ग सिंह यादव की रिपोर्ट

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading...
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
कोलगेट ने उत्तर प्रदेश सरकार के साथ महत्वपूर्ण साझेदारी की शुरुआत की, 2026 तक 50 लाख बच्चों को ओरल हेल्थ शिक्षा के माध्यम से सकारात्मक रूप से प्रभावित करने का लक्ष्य

कोलगेट ने उत्तर प्रदेश सरकार के साथ महत्वपूर्ण साझेदारी की शुरुआत की, 2026 तक 50 लाख बच्चों को ओरल हेल्थ शिक्षा के माध्यम से सकारात्मक रूप से प्रभावित करने का लक्ष्य

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d