कलेक्टर दीपक सक्सेना के निर्देश पर एम्पायर टॉकीज के खतरनाक और जर्जर हो चुके भवन को गिराने की कार्यवाही आज मंगलवार की शाम शुरू की गई । एसडीएम रांझी रघुवीर सिंह मरावी के नेतृत्व में की जा रही कार्यवाही में नगर निगम, पुलिस एवं लोक निर्माण विभाग के अधिकारी भी मौके पर मौजूद हैं ।


