कटनी (5 अगस्त ) – जिले में जारी मिलावट से मुक्ति अभियान के तहत कलेक्टर श्री दिलीप कुमार यादव के निर्देशानुसार सोमवार को माधव नगर कैंप में स्थित शासकीय अनुसूचित बालिका छात्रावास एवं 2 बालक छात्रावास के किचन और स्टोर का निरीक्षण किया गया।
जिले में संचालित शासकीय छात्रावासो एवं मिड डे मील में स्कूली बच्चों को गुणवत्ता पूर्ण भोजन की उपलब्धता सुनिश्चित किए जाने हेतु कलेक्टर श्री यादव के निर्देश के परिपालन में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम द्वारा माधव नगर कैंप कटनी में स्थित शासकीय अनुसूचित बालिका छात्रावास एवं 2 बालक छात्रावास के किचन और स्टोर का निरीक्षण किया गया।
भोजन में छात्रों को मेन्यू के हिसाब से दाल,चावल,रोटी सब्जी देना बताया गया। उक्त छात्रावासों के किचन साफ सुथरे पाए गए।स्टोर में गेहूं और चावल राशन दुकान का पाया गया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी देवकी सोनवानी ने बताया कि प्रथम दृष्टया गेहूं -चावल की गुणवत्ता साफ सुथरी नही थी।
अधीक्षक द्वारा बताया गया कि खाद्य सामग्री साफ करके धोकर उपयोग किया जाता है।शेष सामग्री तेल,मसाले, दाल पोहा वगैरह बाजार से खरीदना बताया गया। उक्त छात्रावासों से दाल,चावल,तेल,नमक,आटा,पोहा,हल्



