*झोला छाप चिकित्सक की लापरवाही से युवक की गई जान*
कन्नौज
विकास खण्ड हसेरन की निकटवर्ती ग्राम पट्टी निवासी कश्मीर सिंह राजपुत के इकलौते बेटे की जान हसेरन के एक झोला छाप चिकित्सक की घोर लापरवाही से गई। परिजनों का रोते रोते बुरा हाल है। मृतक का विवाह आगामी माह दिसंबर में होना तय था।
मृतक के पिता सहकारी समिति हसेरन के पूर्व अध्यक्ष कश्मीर सिंह ने बताया कि उनके पुत्र विनोद कुमार उर्फ कल्लू की तबियत खराब हो गई। मै कस्बा स्थित एक प्राइवेट चिकित्सक विनोद कुमार जिनकी सहारा क्लीनिक है। भर्ती कराया बेटे को ड्रिप लगाई। हालत में सुधार न होने पर मै विधूना ले गया। जहां मरीज की गंभीर हालत को देखते हुए कानपुर रेफर किया। आनन फानन में रिजेंसी में भर्ती कराया। अलख सुबह बेटे की जीवन लीला समाप्त हो गई। जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मां बहिनों पिता का रोते रोते बुरा हाल है। दुखी पिता ने बताया कि यदि हसेरन चिकित्सक द्वारा सही इलाज किया जाता तो मेरा बेटा बच जाता। जानकारी मिलते ही क्षेत्रीय विधायक कैलाश सिंह राजपुत ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधी पुष्पेंद्र सिंह शाक्य ग्राम प्रधान रचना राजपूत नंदकिशोर राजपुत हसेरन ग्राम प्रधान सीता राम चंद्र शाक्य प्रधानाचार्य रमेश चंद्र अनुपम कुमार सिंह सहित तमाम लोगों ने दुखद मृत्यु पर हार्दिक संवेदना व्यक्त की। तथा झोला छाप चिकित्सक के खिलाफ कठोर दंडात्मक कार्रवाई की मांग की।


