• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Wednesday, June 17, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

कलेक्टर ने नागरिकों से बढ़े जलस्तर वाले नदी- नालों को पार नहीं करने की अपील जान जोखिम में नहीं डालने आम जनता से सावधानी और सतर्कता बरतने किया आग्रह

by Manish Gautam Chiefeditor
August 3, 2024
in कटनी
0
कलेक्टर ने नागरिकों से बढ़े जलस्तर वाले नदी- नालों को पार नहीं करने की अपील  जान जोखिम में नहीं डालने आम जनता से सावधानी और सतर्कता बरतने किया आग्रह
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

MPNEWSCAST

कटनी। कलेक्टर श्री दिलीप कुमार यादव ने जिले के कई क्षेत्रों में जारी तेज़ बारिश को देखते हुए आम नागरिकों से इस दौरान सावधानी बरतने की अपील की है। जिससे की इस दौरान किसी भी प्रकार की जन-धन की हानि की रोकथाम सुनिश्चित हो सके।

कलेक्टर श्री यादव ने कहा है कि बारिश की वजह से मौसमी नदी -नालों के जलस्तर में वृद्धि होने पर उनसे सुरक्षित दूरी बना कर रखें। नदी -नालों के उफान पर होने पर पुल -पुलिया के ऊपर से पानी बहने की स्थिति में इसे वाहन सहित या पैदल पार करने का दुस्साहस बिल्कुल नहीं करें। किसी भी हाल में जान जोखिम में न डालें। ऐसा खुद भी करें और दूसरों को भी बढ़े जलस्तर वाले जल स्त्रोत नदी -नाले से सुरक्षित दूरी बनाकर रखने की सलाह दें।

कलेक्टर श्री यादव ने सभी एसडीएम, तहसीलदार और नायब तहसीलदार सहित जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे अपने कार्य क्षेत्र के संभावित जल भराव वाले निचले हिस्से और तटीय इलाकों पर नजर रखे। कलेक्टर श्री यादव ने निर्देश दिए हैं कि वर्तमान में बारिश के मद्देनजर आवश्यकता पड़ने पर लोगों को पूर्व से चयनित ऊपरी स्थानों और भवनों में शिफ्ट करने की व्यवस्था करें।

*पानी उफान पर होने पर पुल-पुलिया पार नहीं करें*

बारिश से नदी -नालों एवं निचले इलाकों में पानी का स्तर अचानक तेजी से बढ़ता है, विशेष कर पहाड़ी क्षेत्रों में नदी नालों में जल्दी ही पानी का स्तर बढ़ जाता है। ऐसे में जलस्तर के घटने का इंतजार करें या कहीं आने-जाने के लिए वैकल्पिक मार्ग का उपयोग करें। लेकिन किसी भी स्थिति में उफान और बढ़े जलस्तर वाले पुल- पुलिया, नदी- नालों को पार नहीं करें। जिंदगी अनमोल है, छोटी सी गलती और दुस्साहस से जीवन को संकट में न डालें। कलेक्टर श्री यादव ने जिले के आमजनों से अपील की है कि वे नदी- नालों व जलभराव वाले स्थानों से दूर रहें। सड़क और पुल के उपर से पानी बहने की स्थिति में उस जगह को पार करने का जोखिम बिल्कुल भी ना उठाएं।

*रील व सेल्फी के चक्कर में जान जोखिम में न डालें*

मानसून के सक्रिय होने से मौसम भी सुहाना हो चुका है। ऐसे में नदी -नालों ,पुल- पुलिया के किनारे और प्राकृतिक झरने वाले स्पॉट्स लोगों की पहली पसंद होती है। ऐसे में मौसम का लुत्फ – जरूर उठाएँ लेकिन रील बनाने,सेल्फी लेने और रोमांच के चक्कर में अपनी और अपने परिवार की जान से खिलवाड़ न करें, विशेष कर बच्चों को तेज पानी के बहाव वाले स्थान पर न जाने दें।क्योंकि लगातार हो रही बारिश के कारण कब, कहाँ से पानी का बहाव तेज हो जाए, ये किसी को नहीं पता। पुलिस-प्रशासन आपको समझाइश और अलर्ट कर सकता है, लेकिन अंतिम निर्णय आपकी समझदारी पर ही निर्भर होगा।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
*जिला स्‍तरीय बाढ़ कन्‍ट्रोल रूम को दें जलभराव और बाढ़ की सूचना*  *कंट्रोल रूम का दूरभाष नंबर 07622-220071 है*  *चौबीसों घंटे कार्यरत हैं जिला कंट्रोल रूम*

*जिला स्‍तरीय बाढ़ कन्‍ट्रोल रूम को दें जलभराव और बाढ़ की सूचना* *कंट्रोल रूम का दूरभाष नंबर 07622-220071 है* *चौबीसों घंटे कार्यरत हैं जिला कंट्रोल रूम*

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d