• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Friday, June 26, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश नर्मदापुरम

राजस्‍व महा अभियान में प्रदेश में 30 लाख से अधिक राजस्‍व प्रकरणों का निराकरण किया गया : राजस्‍व मंत्री करण सिंह वर्मा,राजस्व अधिकारी आम जनता के साथ करें शिष्टाचार का व्यवहार,राजस्व मंत्री से मीडिया का सवाल एसडीएम नहीं उठाते फोन,नहीं देते हैं जानकारी, जानिए क्या कहा .. वीडियो

by Manish Gautam Chiefeditor
August 2, 2024
in नर्मदापुरम
0
राजस्‍व महा अभियान में प्रदेश में 30 लाख से अधिक राजस्‍व प्रकरणों का निराकरण किया गया : राजस्‍व मंत्री करण सिंह वर्मा,राजस्व अधिकारी आम जनता के साथ करें शिष्टाचार का व्यवहार,राजस्व मंत्री से मीडिया का सवाल एसडीएम नहीं उठाते फोन,नहीं देते हैं जानकारी, जानिए क्या कहा .. वीडियो
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

रिपोर्टर सीमा कैथवास

नर्मदापुरम। प्रदेश के राजस्‍व मंत्री करण सिंह वर्मा ने शुक्रवार को नर्मदापुरम जिले के राजस्‍व अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। कलेक्‍ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित बैठक में राजस्‍व मंत्री श्री वर्मा ने बताया कि प्रदेश में राजस्‍व महाअभियान के अंतर्गत 30 लाख राजस्‍व प्रकरणों का निराकरण कर आम जनता को राहत दी गई है। वहीं जिलों में स्‍थापित साईबर तहसीलों में 72 हजार प्रकरणों का निराकरण किया गया है। मंत्री श्री वर्मा ने कहा कि राजस्‍व अभियान के तहत शिविर लगाकर नामांतरण, बांटवार, सीमांकन, राजस्‍व अभिलेख दुरूस्‍तीकरण, नक्‍शा तरमीम के प्रकरण निराकृत किए जाए। सभी राजस्‍वअधिकारी राजस्‍व अभियान एवं राजस्‍व शिविर में जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित करें। जनप्रतिनिधियों का आवश्‍यक सहयोग लें। मंत्री श्री वर्मा ने

https://www.mpnewscast.com/wp-content/uploads/2024/08/VID-20240802-WA0037.mp4

कहा कि यदि गांव में किसी व्‍यक्ति की मृत्‍यु हो जाती है तो मुनादी कराकर एवं डोंडी पिटवाकर नामांतरण के बारे में अवगत कराया जाए। नामांतरण के प्रकरण निराकृत करें। इससे पूर्व सर्किट हाउस में आयोजित बैठक उपरांत राजस्व मंत्री श्री वर्मा से मीडिया ने राजस्व महा अभियान को लेकर सवाल किया साथ ही पूछा कि एसडीएम फोन नहीं उठाते हैं और जानकारी भी नहीं देते हैं। जिस पर उनके द्वारा कहा गया कि कभी-कभी मैं भी फोन नहीं उठा पाता हूं। अधिकारियों को आम जनता के साथ शिष्टाचार का व्यवहार करना चाहिए साथ ही विधायको, जनप्रतिनिधियों का भी सम्मान करें।
वही कलेक्ट्रेट में आयोजित समीक्षा बैठक में नर्मदापुरम के विधायक डॉ सीतासरन शर्मा, सोहागपुर विधायक विजयपाल सिंह, सिवनीमालवा विधायक प्रेमशंकर वर्मा, नगर पालिका नर्मदापुरम की अध्‍यक्ष श्रीमती नीतू महेन्‍द्र यादव, श्री माधवदास अग्रवाल, विधायक प्रतिनिधि महेन्‍द्र यादव, सुधीर पटेल, पियूष शर्मा सहित अन्‍य जनप्रतिगण उपस्थित रहें। बैठक से पूर्व कलेक्‍टर सोनिया मीना ने मंत्री श्री वर्मा का पुष्‍प गुच्‍छ भेंट कर स्‍वागत किया।
समीक्षा बैठक में मंत्री श्री वर्मा ने बताया कि जिले में 95 प्रतिशत नक्‍शा दुरूस्‍तीकरण का कार्य हुआ है जो कि सराहनीय है। उन्‍होने कहा कि नामांतरण के, वसीयतनामें के प्रकरण पूरी संवेदन शीलता के साथ निराकृत किए जाए। उन्‍होने सभी राजस्‍व अधिकारियों को संवेदनशीलता एवं तत्‍परता से राजस्‍व प्रकरणों का निराकरण समय सीमा में करने के निर्देश दिए और कहा कि राजस्‍व कार्य में अनावश्‍यक समय लेंने एवं हिलाहवाला करने वाले राजस्‍व अधिकारियों के विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी। राजस्‍व मंत्री श्री वर्मा ने कलेक्‍टर को निर्देश दिए कि वे यह सुनिश्चित करें कि सभी तहसीलदार विधायकगणों एवं जनप्रतिनिधियों का सम्‍मान करें। आम जनता के साथ शिष्‍टाचार का व्‍यवहार करें। मंत्री श्री वर्मा ने कहा कि राजस्‍व विभाग उनके परिवार जैसा है अत: वे यह उम्‍मीद करते है कि राजस्‍व विभाग का सम्‍मान बरकरार रहें। मंत्री श्री वर्मा ने कहा कि जो तहसीलदार अच्‍छा कार्य नहीं कर रहें है उनके अधिकार सीमित कर दिए जाएंगे। उन्‍होने कहा कि राजस्‍व अधिकारी ऐसा काम करें कि राजस्‍व विभाग का नाम सम्‍मान के साथ लिया जाए। उन्‍होने सभी राजस्‍व अधिकारियों को प्रोटोकाल का पालन करने के निर्देश दिए है। मंत्री श्री वर्मा ने कहा है कि जिले में राजस्‍व महा अभियान 2.0 के तहत प्राप्‍त सभी प्रकरण प्राथमिकता से निराकृत किए जाए।

नर्मदापुरम विधायक डॉ सीतासरन शर्मा ने बताया कि पूर्व में होशंगाबाद तहसील में इटारसी आती थी लेकिन अब अलग हो चुकी है। अभी भी पुराने प्रकरण में अनुमति लेनी होती है। उन्‍होने धारा 115 एवं 116 की पेचेदगी से राजस्‍व मंत्री को अवगत कराया। सोहागपुर विधायक विजयपाल सिंह ने चकबंदी बंदोबस्‍त पेटर्न, एवं सर्वेयर की नियुक्ति से जनप्रतिनिधियों को अवगत न कराने की बात कही। सिवनीमालवा विधायक प्रेमशंकर वर्मा ने डंगरवाडियों को पट्टे प्रदान करने एवं डंगरवाडी में ओला वृष्टि से हुए नुकशान का मुआवजा देने एवं पटवारियों को सप्‍ताह में 2 दिन हल्‍के में रहने के निेर्देश देने की बात कही। नगर पालिका अध्‍यक्ष नीतू महेन्‍द्र यादव ने वार्ड क्रमांक 27, 32, 13 , 15 में आवासीय पट्टे नहीं मिलने की बात कही। राजस्‍व मंत्री श्री वर्मा ने संपूर्ण प्रकरण का नियमानुसार निराकरण करने के निर्देश कलेक्‍टर को दिए।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
देखिऐ VIDEO, कोचिंग सेंटर के बाहर लड़कियों से छेड़खानी करने वालो का पुलिस ने मुकम्मल ट्रीटमेंट किया

देखिऐ VIDEO, कोचिंग सेंटर के बाहर लड़कियों से छेड़खानी करने वालो का पुलिस ने मुकम्मल ट्रीटमेंट किया

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d