रिपोर्टर : हेमन्त सिंह
कटनी । मुख्य स्टेशन रोड से लेकर सम्राट होटल के सामने दिन भर बीच रोड में पान , चाय , नास्ते की दुकान लगी रहती है जिसके कारण पूरी रोड एक छोटी सी कुलिया बनकर रह जाती है हालांकि ठेला लगाने वालों की गलती एक तरह से नहीं कही जा सकती क्योंकि नगर निगम के अतिक्रमण दस्ते सुबह से सड़क से अतिक्रमण हटाने चौकस रहते हैं लेकिन ऐसी चौकसी की अतिक्रमण दस्ता को स्टेशन रोड पर अतिक्रमण दिखाई ही नहीं देता जानें कौन सी घुट्टी पिलाई जाती की अतिक्रमण दिखता ही नहीं वहीं सीना ठोंकने वाले ठेला व्यापारी साफ कहते हैं महीना देते हैं कौन मेरा ठेला हटवा सकता है जो भी हो कटनी है सबका भला हो
जाम तो आम है


