*जलप्लावन से नागरिकों को राहत पहुॅंचाने 16 जोनों में 24 घंटे टीम तैयार – महापौर जगत बहादुर सिंह ‘‘अन्नू’’*
*आज संभाग क्रमांक 13 के वार्डो का महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू ने किया औचक निरीक्षण*
*सफाई व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने संबंधितों को दिये सख्त निर्देश*
*स्वच्छता के कार्यो में किसी प्रकार की कोताही नहीं होगी बर्दास्त – महापौर*
*डोर टू डोर कचरा कलेक्शन के कार्यो को और अधिक सुदृढ़ करें – महापौर श्री अन्नू*
*वर्षा जल निकासी के लिए नाला-नालियों एवं कंजरवेंसियों की हो नियमित साफ-सफाई – महापौर*
जबलपुर। शहर की सफाई व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने तथा प्रशासनिक व्यवस्था में कसावट लाने के उद्देश्य से महापौर जगत बहादुर सिंह ‘‘अन्नू’’ द्वारा शहर के वार्डो का भ्रमण लगातार किया जा रहा है और सफाई व्यवस्था का जायजा भी लिया जा रहा है। इस अवसर पर महापौर श्री अन्नू ने बताया कि नागरिकों को जलप्लावन से राहत प्रदान करने नगर निगम के सभी 16 जोनों में 24 घंटे टीम तैयार है। महापौर जगत बहादुर सिंह ‘‘अन्नू’’ ने आज संभाग क्रमांक 13 के अंतर्गत वार्डो का औचक निरीक्षण कर सफाई व्यवस्था का अवलोकन किया जहॉं पर सफाई व्यवस्था में और अधिक सुधार लाने जिम्मेदार अधिकारियों कर्मचारियों को हिदायत दी है कि स्वच्छता के कार्यो में किसी प्रकार की कोई कोताही बर्दास्त नहीं की जायेगी।
उन्होंने आज मदन महल ओव्हर ब्रिज के आस-पास के क्षेत्रों का भी दौरा किया और वर्षा जल निकासी की व्यवस्था के साथ-साथ, नाला-नालियों की सफाई कार्यो पर विशेष फोकस नियमित रूप से रखने अधिकारियों को निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि सभी लोग वार्डो का भ्रमण करें और सफाई व्यवस्था के साथ-साथ अन्य सभी कार्यो में पारदर्शिता लाएॅं। उन्होंने कहा कि डोर टू डोर कचरा कलेक्शन के कार्यो को और अधिक सुदृढ़ करें। निरीक्षण के मौके पर सहायक स्वास्थ्य अधिकारी अर्जुन यादव, मुख्य स्वच्छता निरीक्षक वैभव तिवारी, आलोक जोशी आदि उपस्थित रहे।